फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul tweets attack on leaders who joined bjp

Politics: 'घर बचाने के लिए भाजपा में जाते हैं', कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर राहुल ने ट्वीट कर किया हमला

Sat, 08 Apr 2023 11:11 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:11 PM IST
सार

असम सीएम सरमा ने ट्वीट कर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से हुए आय को कहां छुपाया है। एंटनी ने कहा कि वे भारत के लिए काम करना पसंद करते थे न की एक परिवार के लिए, इसलिए उन्हें कांग्रेस छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन
Rahul tweets attack on leaders who joined bjp
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा या अन्य पार्टियों में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ हमला बोला है। शनिवार को उन्होंने अडानी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वे सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए हर रोज गुमराह करते हैं, उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि अडानी की कंपनियों में 20,000 करोड़ का बेनामी पैसा किसका है?

विज्ञापन

राहुल गांधी ने किया ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट में गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हिमंत बिस्वा सरमा, किरण कुमार रेड्डी और अनिल के एंटनी के नामों का हवाला दिया। कांग्रेस छोड़ने के बाद, आजाद ने अपनी पार्टी बनाई, जबकि बाकी भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया अब केंद्रीय मंत्री हैं और सरमा असम के मुख्यमंत्री हैं। वहीं, दूसरे ट्वीट में गांधी ने कहा कि महंगाई कैसे कम होगी? जनता का दर्द कैसे देखा जाएगा? सरकार का पूरा फोकस अडानी की आय बढ़ाने और उसे जांच से बचाने पर है। उन्होंने 2013 और 2023 के बीच में तुलना करते हुए चावल, गेहूं का आटा, दूध, घी, तेल, दाल और गैस सिलेंडर जैसी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि दिखाया। साथ ही उन्होंने कहा कि दाम बढ़ाकर आपकी जेब काटी जा रही है। 

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने भी राहुल गांधी पर हमला किया। असम सीएम सरमा ने ट्वीट कर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से हुए आय को कहां छुपाया है। आपने कैसे ओतावियो क्वात्रोची को भारतीय न्याय के चंगुल से बचने दिया। पूर्व कांग्रेसी नेता अनिल के एंटनी ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के तथाकथित पीएम उम्मीदवार को एक सोशल मीडिया सेल ट्रोल की तरह बोलते हुए देखना दुखद था। एंटनी ने कहा कि वे भारत के लिए काम करना पसंद करते थे न की एक परिवार के लिए, इसलिए उन्हें कांग्रेस छोड़ना पड़ा। आजाद ने भी कांग्रेस से बाहर होने के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहने के लिए रीढ़हीन होना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया पलटवार
अनिल के एंटनी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी इसी हफ्ते की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छोड़ने वालों को पार्टी से सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल का व्यवहार सार्वजनिक रूप से अच्छा रहा है। हम उनके बयानों की निंदा करते हैं। ये सभी लोग कांग्रेस के बड़े लाभार्थी थे। जब कोई भी भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ता है, तो यह वही कर सकता है, जो या तो अपना घर बचाना चाहता हो, जो अपनी किताब बेचना चाहता हो या किसी मामले को खत्म करने के लिए समझौता करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed