फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul to Kickstart Congress Poll Campaign in Meghalaya Today

राहुल बजाएंगे मेघालय में आज चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं के साथ बनाएंगे रणनीति

Tue, 30 Jan 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिलांग Updated Tue, 30 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Rahul to Kickstart Congress Poll Campaign in  Meghalaya Today

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से मेघालय में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। इस प्रचार की शुरुआत मेघालय के लोक गीतों से शुरू होगी। इसके अलावा राहुल गांधी धार्मिक प्रमुखों और पारंपरिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगे।

विज्ञापन


राहुल गांधी मंगलवार से दो दिन के मेघालय दौरे पर रहेंगे। जिस दौरान वो जोवाई में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वहां चुनावी रणनीति तय करेंगे। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव है। मेघालय में 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और 3 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान किसी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे। हाल के दिनों में मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके पांच विधायक इस्तीफा देकर एनपीपी में शामिल हो गए। दो अन्य विधायक बीजेपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें, वर्तमान में यहां पिछले दो बार से कांग्रेस की सरकार है। साल 2013 के चुनावों में यहां बीजेपी का खाता भी नहीं खुला था। उस चुनाव में 13 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने मेघालय की 60 सीटों में से 57 के लिए और त्रिपुरा की 60 में से 55 सीटों के लिए अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। इसमें मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे।


जनगणना 2011 के अनुसार, इस जनजातीय राज्य में आबादी का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा ईसाईयों का है। हिन्दू 11% और मुस्लिम आबादी 4.5%  है, जबकि अन्य धर्म 8% से अधिक का गठन करते हैं। मेघालय में 18.3 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 42,843 मतदाता इस चुनाव में पहली बार अपने मत का दान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed