फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rahul stopped at a farmer house in Dausa during Bharat Jodo Yatra and cut fodder using a hand operated machine

Bharat Jodo Yatra: किसान के घर रूके राहुल गांधी, मशीन से काटा चारा

Fri, 16 Dec 2022 03:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 03:45 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के दौसा जिले से गुजर रही है। गुरुवार को यात्रा में मुक्केबाज स्वीटी बूरा और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आज भारत के खेल जगत के सुपरस्टार्स के साथ चलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

विज्ञापन
Rahul stopped at a farmer house in Dausa during Bharat Jodo Yatra and cut fodder using a hand operated machine
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के दौसा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को दौसा पहुंचे। वह एक किसान के घर रुके और हाथ से चलने वाली मशीन से चारा काटा। उन्होंने यात्रा में शामिल खिलाड़ियों, किसानों और अन्य वर्गों के लोगों से बातचीत की। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए कहा कि असली भारतगांव में ही बसता है। राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चारा काटने वाली मशीन पर हाथ आजमाए।
विज्ञापन


बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के दौसा जिले से गुजर रही है। गुरुवार को यात्रा में मुक्केबाज स्वीटी बूरा और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आज भारत के खेल जगत के सुपरस्टार्स के साथ चलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इन चैंपियंस ने भारत को गौरव दिलाने के लिए अपना पसीना और खून दिया है। उन्होंने कई बलिदान दिए हैं और ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित किया हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपियन कृष्णा पूनिया, एशियाई स्वर्ण पदक विजेता एवं ओलंपियन भूपिंदर सिंह, ओलंपियन रेस वॉकर सपना पूनिया, ओलंपियन निशानेबाज दिव्यांश सिंह परमार, ओलंपियन तीरंदाज श्याम लाल, ओलंपियन तीरंदाज धुलचंद डामोर, एशियाई स्वर्ण पदक विजेता सुमित्रा, दक्षिण एशियाई कांस्य पदक विजेता कचनार चौधरी, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता वीरेंद्र पूनिया, महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता हीरानंद कटारिया, योग विश्व-रिकॉर्ड धारक योगी रामरस रामस्नेही, अर्जुन पुरस्कार विजेता और दक्षिण एशियाई खेल स्वर्ण- राष्ट्रीय कबड्डी टीम के विजेता कप्तान दीपक आदि शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे...अब अगले साल होगी यात्रा की चुनावी परीक्षा
जयपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को 100वें दिन में प्रवेश कर गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यात्रा से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को कई ऐसे सवालों के जवाब मिल गए हैं, जिनकी उसे लंबे समय से तलाश थी लेकिन बड़ा सवाल अभी भी मौजूद है कि यात्रा उसे चुनाव की वैतरणी पार करा पाएगी।  हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यात्रा के लिए कांग्रेस के पास ठोस राजनीतिक उद्देश्य होने चाहिए थे। उन्होंने गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे चुनावी राज्यों को दरकिनार करने के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं। 
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जल्द, बैठक 23 दिसंबर को
नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद उसके फॉलोअप के तौर पर कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगी। जिन राज्यों से यात्रा गुजरी और जिन राज्यों में यात्रा नहीं पहुंची है वहां भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठनात्मक मजबूती देना चाहती है। इसकी तैयारी को लेकर महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 23 दिसंबर को सभी महासचिवों, राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभाओं में विपक्ष के नेताओं की बैठक बुलाई है।


हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को तीन स्तर पर चलाया जाएगा। बूथ और ब्लॉक स्तर पर यात्राएं निकाली जाएंगी। जिले स्तर पर अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे और राज्य स्तर पर रैलियां आयोजित होंगी। इसके माध्यम से पार्टी युवाओं और महिलाओं को विशेष संदेश के साथ जोड़ा जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी के साथ दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेताओं को अभियान में प्रमुखता से जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 23 दिसंबर को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ अन्य संगठनात्मक मामलों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed