फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul speaking like 'China's propaganda machinery', alleges BJP

Ladakh: BJP बोली- चीनी दुष्प्रचार तंत्र की तरह बोल रहे राहुल, कमजोर कर रहे सेना का मनोबल; कांग्रेस का पलटवार

Sun, 20 Aug 2023 06:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Aug 2023 06:09 PM IST
सार

Ladakh: भारतीय जनता पार्टी ने लद्दाख में चीन द्वारा चराई की जमीन हड़पने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे की रविवार को निंदा की। पार्टी ने आरोप लगाया कि वह बीजिंग के प्रचार तंत्र जैसे बयान देकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Rahul speaking like 'China's propaganda machinery', alleges BJP
रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter@Bjp4india

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने लद्दाख में चीन द्वारा चराई की जमीन हड़पने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे की रविवार को निंदा की। पार्टी ने आरोप लगाया कि वह बीजिंग के प्रचार तंत्र जैसे बयान देकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। भगवा पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उनके दावों को पूरी तरह गलत बताया और कहा कि भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान के कारण चीन को गलवान में पीछे हटना पड़ा।

विज्ञापन


भगवा पार्टी की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस दावे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना कि लद्दाख की एक इंच जमीन भी चीन ने नहीं ली है, सच नहीं है। लद्दाख के दौरे के दौरान राहुल ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोग चीनी सेना द्वारा अपने कब्जे में ली गई चराई की जमीन को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, आपने लद्दाख के बारे में जो कुछ भी कहा है वह बिल्कुल गलत है, मैं पार्टी की ओर से आपके पूरे बयान की निंदा करता हूं। राहुल गांधी जी, आप गलवान में हमारे सैनिकों की बहादुरी और बलिदान पर सवाल उठा रहे हैं, आप वहां जाकर भारत को बदनाम करने क्यों जाते हैं? आप चीन का प्रचार तंत्र क्यों बन जाते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी, जब भी आप सीमावर्ती क्षेत्र में जाते हैं तो आप कुछ कहते हैं और आप भारत के खिलाफ चीन का दुष्प्रचार करते हैं।' प्रसाद ने कहा कि भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान के कारण चीन को गलवान में पीछे हटना पड़ा। उन्होंने सवाल किया,'क्या यह सच है या नहीं?' उन्होंने आरोप लगाया कि 'भारत विरोधी बयान देना राहुल गांधी का स्वभाव' बन गया है।

भाजपा नेता ने भारत की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाया और कांग्रेस नेता से अपील की कि वह इस तरह की टिप्पणियों से देश का मनोबल कमजोर न करें। प्रसाद ने कहा,'हम आपसे बहस करने को तैयार हैं कि आप भारत की सुरक्षा की जरूरतों को कितना समझते हैं लेकिन कृपया सुरक्षा के मामलों में भारत का मनोबल कमजोर न करें।' जून 2020 में गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन संबंधों में काफी गिरावट आई थी, जो दशकों में दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था।


भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से टकराव चल रहा है जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने पलटवार करते हुए कहा, 'अगर वे (भाजपा) हम पर उंगली उठाते हैं तो चार उंगलियां उन पर वापस इशारा कर रही हैं... हम दर्द सहन कर सकते हैं लेकिन हम देश की छवि खराब नहीं होने देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed