Bihar: 'सीएम कुर्सी बचाने में व्यस्त, भाजपा के मंत्री कमीशन खाने में', राहुल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। राहुल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार को बचाने के लिए होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को गंभीर चिंता जताई और उन्होंने बिहार को को "क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया" करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहने और भाजपा मंत्रियों पर कमीशन खाने के आरोप लगाए है। राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार को बचाने के लिए होंगे।
राहुल गांधी ने एक्स पर बिहार में हुई अपराध की घटनाओं के की स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि, बिहार बना 'क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया'। हर गली में डर, हर घर में बेचैनी! बेरोजगार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गु NDA राज। सीएम कुर्सी बचा रहे हैं, भाजपा के मंत्री कमीशन कमा रहे हैं। मैं फिर दोहरा रहा हूं....इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।
बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ - हर गली में डर, हर घर में बेचैनी!
बेरोज़गार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गुNDA राज।
CM कुर्सी बचा रहे हैं, BJP मंत्री कमीशन कमा रहे हैं।
मैं फिर दोहरा रहा हूं - इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है। pic.twitter.com/NprZACShiyविज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 14, 2025
ये भी पढ़ें: Governor Appointment: अशीम घोष हरियाणा तो अशोक गजपति गोवा के राज्यपाल बने; कविंदर गुप्ता होंगे लद्दाख के एलजी
राहुल गांधी के ट्वीट में शेयर किए गए स्क्रीन शॉट में लिखा है कि, बिहार में 11 दिनों में 31 हत्याएं हुई हैं। उन्होंने बिहार में व्यापारियों की हो रही हत्याओं पर को लेकर चिंता जताई है। इससे पहले, राहुल गांधी ने पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या पर भी भाजपा और नीतीश कुमार सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि यह घटना फिर साबित करती है कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को अपराध का अड्डा बना दिया है।
गौरतलब है कि गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या उनके घर के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने कर दी थी। सात साल पहले उनके बेटे की भी हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।