फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul's letter to youth of India, call to join agenda of 'Better India'

युवाओं के नाम राहुल की पाती, ‘बेहतर भारत’ के एजेंडे से जुड़ने का आह्वान किया

Thu, 06 Dec 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Dec 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
Rahul's letter to youth of India, call to join agenda of 'Better India'
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को युवाओं व छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस पार्टी के ‘बेहतर भारत’ के एजेंडे के साथ जुड़ें और देश की प्रगति के लिए विभिन्न मुद्दे सुझाएं। युवाओं एवं छात्रों के नाम लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के लिए उचित अवसर सुनिश्चित करने के वास्ते भरपूर प्रयास करेगी और युवाओं को आगे बढ़ने से रोकने वाले भ्रष्टाचार को खत्म करेगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, ‘देश भर की यात्रा के दौरान मैं अपने छात्रों में जो ऊर्जा देख रहा हूं वह अभिभूत करने वाली है। हर नौजवान अद्भुत है और आप सभी में एक चीज समान है कि आप लोग राष्ट्र निर्माता हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जो भी देश आगे बढ़े हैं वो युद्ध से नहीं, बल्कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और कला एवं साहित्य के साथ आगे पहुंचे हैं। तार्किकता और न्याय को स्वीकार करने वाले समाज की प्रगति करते हैं। आप छात्र, इस प्रगति में अग्रणी भूमिका रखते हैं।’ 

विज्ञापन

'युवाओं की प्राथमिकताएं ही कांग्रेस की प्राथमिकताएं'

कांग्रेस अध्यक्ष ने छात्रों के समक्ष दाखिले में मुश्किल और अधिक शुल्क जैसी आने वाली दिक्कतों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि युवाओं को वो पूरा सम्मान और आगे बढ़ने का दायरा मिले जिसके वे हकदार हैं।

उन्होंने कहा, ‘आपको सहजता के साथ अवसर मिले, उसके लिए हम जो भी कर सकते हैं वो हम करेंगे। हम व्यवस्था में घर कर गए उस भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे जो आपको आगे बढ़ने से रोकता है।’ 

गांधी ने कहा, ‘हमने ‘बेहतर भारत’ कदम की शुरूआत की है ताकि आपको अपनी बात रखने के लिए मंच मिल सके। आप अपने से जुड़े मुद्दों को रखिए और हम उनको राष्ट्रीय एजेंडे में शामिल करेंगे। आपकी चिंता हमारी चिंता है। आपकी प्राथमिकताएं कांग्रेस की प्राथमिकताएं हैं।’ 

बता दें कि छात्रों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद एवं उनकी राय लेने के मकसद से कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई द्वारा ‘बेहतर भारत’ पहल की शुरूआत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed