{"_id":"5ef062858ebc3e42da4d2d90","slug":"rahul-s-appeal-to-pm-accept-manmohan-singh-s-advice-politely","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की पीएम से अपील, मनमोहन सिंह की सलाह को विनम्रता से मानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल की पीएम से अपील, मनमोहन सिंह की सलाह को विनम्रता से मानें
Mon, 22 Jun 2020 01:19 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। राहुल की अपील है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह को विनम्रता के साथ मान लें।
राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के वक्तव्य को देशहित में बताया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लद्दाख में चीनी घुसपैठ, भारत सरकार के रुख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से तीन दिन पहले सर्वदलीय बैठक में दिए गए वक्तव्य को लेकर सुझाव दिया है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी को जनता से मिले जनमत का सम्मान करने, देश की क्षेत्रीय सीमाओं की रक्षा, एकता, अखंडता तथा देश के वीर सैनिकों के शहादत का आदर करने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से भ्रामक प्रचार का सहारा लेने, पिछलग्गुओं की सच को दबाने की कोशिश से बचने तथा समय की चुनौती स्वीकारने, एकजुटता के साथ चीन के दुस्साहस का जवाब देने का आग्रह किया है।