Politics: विनेश फोगाट के अवॉर्ड वापसी पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा, कहा- इतनी क्रूरता क्यों?
पहलवान विनेश फोगाट द्वारा खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाए जाने पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश के संरक्षक होते हैं, लेकिन उनकी तरफ से पहलवानों पर क्रूरता की गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि देश की हर बेटी के लिए आत्म-सम्मान पहले आता है और कोई भी अन्य पदक या सम्मान उसके बाद आता है। "क्या 'घोषित बाहुबली' से मिलने वाले राजनीतिक लाभ की कीमत इन बहादुर बेटियों के आंसुओं से अधिक हो गई हैं। गौरतलब हैं कि विनेश फोगाट ने ओलंपिक पद विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के साथ मिलकर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह के चुनाव का विरोध किया था, जिन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
देश की हर बेटी के लिये आत्मसम्मान पहले है, अन्य कोई भी पदक या सम्मान उसके बाद।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 31, 2023
आज क्या एक ‘घोषित बाहुबली’ से मिलने वाले ‘राजनीतिक फायदे’ की कीमत इन बहादुर बेटियों के आंसुओं से अधिक हो गई?
प्रधानमंत्री राष्ट्र का अभिभावक होता है, उसकी ऐसी निष्ठुरता देख पीड़ा होती है। pic.twitter.com/XpoU6mY1w9
बजरंग पूनिया भी लौटा चुके हैं पुरस्कार
भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। इसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साक्षी मलिक ने यह कहते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया कि फिर से बृजभूषण जैसा ही चुना गया है तो क्या करें? इसके बाद बजरंग ने पद्म श्री लौटाया और अब विनेश ने अपना खेल रत्न लौटा दिया है। पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी अपना पद्म श्री लौटाने की बात कह चुके हैं।
विनेश की उपलब्धियां
- वर्ष 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- वर्ष 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीता।
- वर्ष 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
- वर्ष 2014, 2018 व 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक
- प्रतिष्ठित लॉरियस अवार्ड के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी।
चार वर्ष के अंतराल में मिले थे दोनों अवाॅर्ड
विनेश फोगाट को वर्ष 2016 में अर्जुन अवाॅर्ड व वर्ष 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवाॅर्ड मिला था।