फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul ' morning ' in the temple and ' evening ' at the shrine

राहुल ‘सुबह’ मंदिर में और ‘शाम’ दरगाह में

Fri, 09 Sep 2016 01:41 PM IST
समीरात्मज मिश्र/ बीबीसी
समीरात्मज मिश्र/ बीबीसी Updated Fri, 09 Sep 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
Rahul ' morning ' in the temple and ' evening ' at the shrine
राहुल गांधी - फोटो : BBC

उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के नाम से कांग्रेस की चुनावी यात्रा पर निकले राहुल गांधी शुक्रवार को अयोध्या में हनुमान गढी का दर्शन करने जाएंगे। पिछले करीब ढाई दशक से गांधी परिवार का कोई व्यक्ति अयोध्या नहीं गया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है।

विज्ञापन


1990 के दशक से लेकर अब तक अयोध्या भले ही देश और प्रदेश की राजनीति का मुख्य केंद्र रहा हो लेकिन यह इत्तिफाक ही है कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति 1992 में बाबरी मस्जिद ध्वस्त होने के बाद से यहां नहीं आया है।
विज्ञापन


यूं तो सोनिया गांधी कई बार फैजाबाद चुनावी सभाओं में शिरकत करने आईं लेकिन उनका अयोध्या जाना नहीं हो पाया। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक 1990 में राजीव गांधी अयोध्या आए थे और उन्हें हनुमानगढी के भी दर्शन करने थे लेकिन देर होने के कारण दर्शन संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 साल बाद राहुल गांधी किसान यात्रा के दौरान जब फैजाबाद आए तो अचानक उनका अयोध्या और हनुमानगढी में दर्शन का भी कार्यक्रम शामिल कर लिया गया। वैसे इस यात्रा में पहले अयोध्या का कार्यक्रम नहीं था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष की किसान यात्रा के तीन दिन हो चुके हैं

Rahul ' morning ' in the temple and ' evening ' at the shrine
राहुल गांधी - फोटो : BBC

शुक्रवार को ही राहुल गांधी अयोध्या से आंबेडकर नगर जाते हुए किचौचा शरीफ दरगाह भी जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने बस्ती जिले में पांच घंटे से अधिक समय तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कई जगह लोगों को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने गन्ना किसानों की बर्बादी, किसानों की अन्य समस्याओं और बिजली की खराब व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे बिजली और विदेशों से काला धन का वादा किया गया था, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हो सका। राहुल गांधी ने बस्ती जिले के एक गांव में कुछ दलित परिवारों से भी मिले और उनके यहां खाना खाया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष की किसान यात्रा के तीन दिन हो चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा उनके साथ कांग्रेस महासिचव गुलाम नबी आजाद भी थे। आज सबकी निगाहें राहुल गांधी की अयोध्या यात्रा पर होगी जहां वो हनुमान गढी के दर्शन के लिए तो जाएंगे लेकिन पास ही में करीब एक किमी। की दूरी पर रामलला के दर्शन करते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed