फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul makes veiled attack on PM Modi over rising fuel prices

पेट्रोल-डीजल: बढ़ी कीमतों पर राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा- इसके लिए सिर्फ एक आदमी जिम्मेदार 

Fri, 01 Oct 2021 07:45 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 01 Oct 2021 07:45 PM IST
सार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर राहुल गांधी ने आज फिर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केवल एक आदमी सभी गलत रिकॉर्ड तोड़ने का जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
Rahul makes veiled attack on PM Modi over rising fuel prices
Rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अमर उजाला डॉट कॉम की खबर को ट्वीट करते हुए सरकार को घेरा है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि सभी गलत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल एक आदमी जिम्मेदार है। 

राहुल ने www.amarujala.com की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा- पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाना ही रिकॉर्डतोड़ महंगाई बढ़ने की वजह है। सरकार ही तेल के दाम बढ़ने के लिए जिम्मेदार है। केवल एक आदमी सभी गलत रिकॉर्ड तोड़ने का जिम्मेदार है। 
विज्ञापन

 


अपने ट्वीट में राहुल ने दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार और डीजल के दाम 90 रुपये पार जाने का जिक्र किया है। 

वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी इसे लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ही बढ़ती महंगाई की जिम्मेदार है। मोदी सरकार की वजह से ही आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। 

ट्वीटर पर सुरजेवाला ने कहा, जब से मोदी सरकार बनी है, तेल के दाम बढ़ते रहे हैं। मोदी सरकार ने आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed