फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul hid his decision to contest elections from Rae Bareli from the people of Wayanad; CPI(M), BJP targeted

Politics: 'राहुल ने रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला वायनाड के लोगों से छिपाया'; माकपा-भाजपा ने साधा निशाना

Wed, 19 Jun 2024 05:40 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो
अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Jun 2024 05:40 AM IST
सार

केरल में भाजपा और माकपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। दोनों ही पार्टियों ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि राहुल ने वायनाड लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को चुनाव से पहले दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की अपनी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
Rahul hid his decision to contest elections from Rae Bareli from the people of Wayanad; CPI(M), BJP targeted
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

 भाजपा और माकपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने वायनाड लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को चुनाव से पहले दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की अपनी योजना के बारे में सूचित नहीं किया।

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसे वायनाड की जनता का घोर अपमान बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वायनाड को गांधी परिवार का निर्वाचन क्षेत्र बनाना चाहती है। भाजपा नेता अनिल एंटनी ने कहा, राहुल ने आखिरी मिनट तक वायनाड के लोगों से छिपाया कि वह दूसरी जगह से चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


वायनाड में राहुल के खिलाफ लड़ीं वरिष्ठ माकपा नेता एनी राजा ने कहा, प्रियंका गांधी को उत्तरी केरल के निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारना कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन राहुल को वायनाड के लोगों को सूचित करना चाहिए था कि वह वहां जा रहे हैं। यह वायनाड की जनता के साथ अन्याय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने वायनाड सीट से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायलाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। वे अपनी यूपी की रायबरेली सीट को बरकरार रखेंगे। उनका इस्तीफा 18 जून से स्वीकार किया गया। राहुल के इस्तीफे के साथ ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीती सीटों की संख्या 98 हो गई। 18वीं लोकसभा में वायनाड पहली सीट होगी जहां उपचुनाव होंगे। एजेंसी

कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं : प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे अधिक लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें तो कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। लेकिन वह नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने कहा, उपचुनाव में टिकट देकर उनके कद को छोटा करने की कोशिश की गई है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड से लड़वाकर एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि उन्हें हिंदुओं पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed