फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhis Kalan Biryani and Onion Raita, you saw viral video

राहुल गांधी की 'कलान बिरयानी' और प्याज का रायता, आपने देखा क्या वायरल वीडियो

Sat, 30 Jan 2021 05:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 30 Jan 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhis Kalan Biryani and Onion Raita, you saw viral video
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें तमिलनाडु के कुछ ग्रामीणों के साथ ‘कलान बिरयानी‘ यानी मशरूम बिरयानी के चटखारे लेते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वे विशुद्ध दक्षिण भारतीय शैली में प्याज का रायता बनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं, पर पहले जान लीजिए आखिर कैसा है ये वीडियो...

विज्ञापन

यूट्यूब के ‘विलेज कुकिंग चैनल’ पर डाले गए इस वीडियो को अब तक 31.24 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। समझा जाता है कि पिछले सप्ताह राहुल गांधी की तमिलनाडु यात्रा के दौरान यह वीडियो बनाया गया, जब उन्होंने राज्य के पश्चिमी हिस्सों का दौरा कर चुनावी बैठकें की थीं। उनके साथ करूर से कांग्रेस की सांसद एस जोतिमणि और तमिलनाडु के पार्टी प्रभारी दिनेश गुंडू राव को भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में राहुल गांधी को प्याज और दही से रायता बनाते हुए देखा जा सकता है जिसे तमिल में ‘वेंगयम’ और ‘तायिर’ कहा जाता है। वह इसे बनाने के बाद चख भी रहे हैं। इसके बाद भोजन करने से पहले वह ग्रामीणों से बातचीत करते हैं और पूछते हैं कि वे क्या करना चाहते हैं। इस पर एक ग्रामीण कहता है कि वह अमेरिका जाना चाहता है जिस पर गांधी को कहते सुना जा सकता है कि वह ‘अच्छे दोस्त’ सैम पित्रोदा के माध्यम से इसकी कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन

बोले- रोंबा नल्ला इरुक्कू’ 
बाद में सभी को जमीन पर बैठकर केले के पत्ते पर मशरूम बिरयानी के चटखारे लेते देखा जा सकता है। खाने के दौरान कांग्रेस नेता ने बिरयानी पकाने वाले लोगों की तारीफ की और तमिल में ‘रोंबा नल्ला इरुक्कू’ कहा जिसका अर्थ होता है कि यह बहुत अच्छी है।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed