फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi writes to PM Modi, requests for a debate on NEET issue in LokSabha on Wednesday

NEET Issue: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, बुधवार को लोकसभा में नीट मुद्दे पर चर्चा की मांग की

Tue, 02 Jul 2024 04:40 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 02 Jul 2024 04:40 PM IST
सार

NEET Issue: संसद के जारी सत्र के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बुधवार को लोकसभा में नीट मुद्दे पर चर्चा की जाए।

विज्ञापन
Rahul Gandhi writes to PM Modi, requests for a debate on NEET issue in LokSabha on Wednesday
राहुल गांधी ने नीट मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सरकार से बुधवार को लोकसभा में नीट मुद्दे पर बहस कराने का अनुरोध किया है। राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि मेरा मानना है कि छात्रों के हित में नीट मुद्दे पर बहस का नेतृत्व करना उचित होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है कि हमारा उद्देश्य 24 लाख नीट उम्मीदवारों के हित में रचनात्मक रूप से जुड़ना है, जो जवाब के हकदार हैं। मेरा मानना है कि यह उचित होगा कि आप इस बहस का नेतृत्व करें।
विज्ञापन



राहुल गांधी ने अपने पत्र में क्या लिखा?
आशा है कि यह पत्र मिलने तक आप सकुशल होंगे। मैं नीट मुद्दे पर संसद में बहस का अनुरोध करने के लिए लिख रहा हूं। जैसा कि आप जानते हैं, 28 जून को संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर बहस के विपक्ष के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया था। विपक्ष ने इस मुद्दे पर दोबारा चर्चा कराने का अनुरोध किया था। माननीय लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को आश्वासन दिया था कि वह इस मुद्दे पर सरकार से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'शिक्षा प्रणाली में गहरी साजिश उजागर'
राहुल गांधी ने पत्र में आगे लिखा- हमारी एकमात्र चिंता पूरे भारत में लगभग 24 लाख नीट उम्मीदवारों का कल्याण है। लाखों परिवारों ने अपने बच्चों का भरण-पोषण करने के लिए व्यक्तिगत बलिदान दिया। कई लोगों के लिए, नीट का पेपर लीक जीवन भर के सपने के साथ विश्वासघात है। आज ये छात्र और उनके परिजन हमसे, अपने जन प्रतिनिधियों से इस मुद्दे के समाधान के लिए साहसिक और निर्णायक कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं। नीट परीक्षा तत्काल ध्यान देने योग्य है क्योंकि इसने हमारी उच्च शिक्षा प्रणाली में गहरी साजिश को उजागर किया है।

कल लोकसभा में गरजे थे राहुल गांधी
वहीं पत्र में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि- पिछले सात सालों में 70 से अधिक पेपर लीक हुए हैं, जिससे 2 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। बता दें कि सोमवार को भी लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान केंद्र सरकार को जमकर घेरा था और नीट पेपर लीक समेत तमाम मुद्दों को लेकर करारा हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed