फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi writes to Goa CM Manohar Parrikar

राहुल ने परिकर को लिखा जवाबी पत्र, मैं समझ सकता हूं कि आप कितने दबाव में हैं

Wed, 30 Jan 2019 09:45 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 30 Jan 2019 09:45 PM IST
सार

राहुल ने कहा---
  • परिकर जी मैं यह सुनकर आहत हूं कि आपने मुझे कोई पत्र लिखा
  • अनावश्यक और दुर्भाग्यपूर्ण विवाद पर बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा
  • आपने इस मुलाकात का इस्तेमाल भी अपने तुच्छ राजनीतिक फायदे के लिए किया
  • मुझे पढ़ने का मौका मिलने से पहले ही मीडिया में लीक कर दिया

विज्ञापन
Rahul Gandhi writes to Goa CM Manohar Parrikar
rahul gandhi - फोटो : pti

विस्तार

शिष्टाचार भेंट का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करने संबंधी मनोहर परिकर के आरोप को खारिज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री के साथ हुई कोई निजी बातचीत साझा नहीं की है बल्कि राफेल मामले से जुड़ीं वही बातें की हैं जो पहले से सार्वजनिक पटल पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनको इस अनावश्यक और दुर्भाग्यपूर्ण विवाद पर बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि पर्रिकर का पत्र मीडिया को लीक किया गया।

विज्ञापन



Congress President Rahul Gandhi writes to Goa CM Manohar Parrikar, writes "I have not shared any details of my conversation with you when we met in Goa yesterday. In my two speeches since we met, I have referred to what is already in the public domain." pic.twitter.com/f1IsE9Q1qw

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी ने परिकर को लिखे जवाबी पत्र में कहा, 'परिकर जी, मैं यह सुनकर आहत हूं कि आपने मुझे कोई पत्र लिखा और इसे मुझे पढ़ने का मौका मिलने से पहले ही मीडिया में लीक कर दिया।' उन्होंने कहा, 'सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि मेरा आपके यहां दौरा पूरी तरह निजी था। निःसन्देह आपको यह याद होगा कि जब अमेरिका में आपका उपचार चल रहा था तब भी मैंने आपकी सेहत के बारे में जानने के लिए संपर्क किया था।' 



कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, 'बहरहाल, मैं एक जनप्रतिनिधि हूं। राफेल सौदे में एक भ्रष्ट प्रधानमंत्री की बेईमानी को लेकर उन पर हमला करना मेरा अधिकार है।' उन्होंने कहा, 'मैंने वही बातें कहीं हैं जो पहले से ही सार्वजनिक पटल पर हैं। मैंने हमारी मुलाकात के दौरान हुई बातचीत की कोई जानकारी साझा नहीं की है।' उन्होंने कहा कि उन्हें इस अनावश्यक और दुर्भाग्यपूर्ण विवाद पर बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि पत्र मीडिया को लीक किया गया।
 

गांधी ने इसके साथ ही परिकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

दरसअसल, पिछले काफी अर्से से बीमार चले रहे गोवा के मुख्यमंत्री परिकर ने बुधवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने ‘शिष्टाचार भेंट’ का इस्तेमाल तुच्छ राजनीतिक फायदे के लिये किया और उन दोनों के बीच पांच मिनट की मुलाकात में राफेल मुद्दे का कोई जिक्र नहीं हुआ था ।

कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में परिकर ने कहा, ‘‘ 'मैं इसे लेकर बेहद आहत हूं कि आपने इस मुलाकात का इस्तेमाल भी अपने तुच्छ राजनीतिक फायदे के लिए किया। आपने मेरे साथ महज 5 मिनट का वक्त बिताया और इस दौरान न तो आपने राफेल के बारे में कुछ जिक्र किया और न ही हमने इस संबंध में कोई चर्चा की।'’

परिकर ने राहुल को यह पत्र ऐसे समय में लिखा है जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया था कि पूर्व रक्षा मंत्री परिकर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनका नये सौदे से कोई लेना देना नहीं है।

गांधी ने बुधवार को युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा, 'मैं कल परिकर जी से मिला था। परिकर जी ने खुद कहा था कि सौदा बदलते समय पीएम मोदी ने हिंदुस्तान के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था।’’
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed