{"_id":"5f6ecb1ad8d79f726a75f9b8","slug":"rahul-gandhi-wish-dr-manmohan-singh-on-his-88th-birthday-says-india-feels-absence-of-pm-with-depth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी, राहुल गांधी और ममता ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन को दी जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी, राहुल गांधी और ममता ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन को दी जन्मदिन की बधाई
Sat, 26 Sep 2020 11:14 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कांग्रेस सांसद के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी डॉ. सिंह को जन्मदिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि भारत को मनमोहन सिंह जैसे गहराई वाले प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति का अहसास होता है। डॉ. सिंह आज अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 2004-2014 तक केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने डॉ. सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।'
विज्ञापन
Birthday greetings to Dr. Manmohan Singh Ji. I pray to Almighty that he is blessed with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2020
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। उन्हें सार्वजनिक जीवन में अधिक उत्पादक वर्ष और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।'
सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'भारत को मनमोहन सिंह जैसे गहराई वाले प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति का अहसास होता है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आपका आने वाला साल मंगलमय हो।'
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर से पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो डॉ. मनमोहन सिंह।' पार्टी ने कहा कि समर्पित नेता का प्राथमिक उद्देश्य समाज को जल्द से जल्द विपत्तियों से सुरक्षित करना और बुराइयों का उन्मूलन करना है।
पार्टी ने कहा, आज हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की प्रत्येक भारतीय की समग्र भलाई के प्रति प्रतिबद्धता का जश्न मना रहे हैं।' कांग्रेस ने अन्य ट्वीट में लिखा, 'महानता की ओर अपनी यात्रा में, उन्होंने एक अरब लोगों को साथ लिया।' पार्टी ने ट्वीट कर कहा, 'विश्व के सबसे सक्षम नेताओं में से एक, हमारे देश के लिए डॉ. मनमोहन सिंह का दृष्टिकोण अप्रमाणिक है। भारत इस महान बेटे के विभिन्न पदों का कार्यभार संभालने को लेकर ऋणी रहेगा।'