{"_id":"5b68c5b04f1c1bb8538b7466","slug":"rahul-gandhi-will-start-campaining-in-rajasthan-from-11-august","type":"story","status":"publish","title_hn":" राहुल गांधी 11 अगस्त को करेंगे राजस्थान में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी 11 अगस्त को करेंगे राजस्थान में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज
भाषा, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Aug 2018 03:33 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 11 अगस्त को जयपुर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही राजस्थान में चुनावी बिगुल फूकेंगे। गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर राजस्थान से संबंधित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष के जयपुर दौरे के कार्यक्रम पर फैसला हुआ। इस बैठक में पार्टी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक के बाद अविनाश पांडे ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष 11 अगस्त को जयपुर में प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पांडे के अनुसार गांधी ने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया है कि जो भी बात करनी है वो पार्टी मंच पर करें और अनावश्यक बयानबाजी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद के दावेदार के सवाल पर पांडे ने कहा कि पार्टी का चेहरा राहुल गांधी होंगे और सबका सामूहिक योगदान होगा। गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें आई हैं। राजस्थान में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है।
विज्ञापन