राहुल गांधी ने फिर मोदी सरकार को घेरा, आज से करेंगे वीडियो संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन विवाद पर एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि वो सो रहे हैं और भारत इसकी कीमत चुका रहा है। ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोला।
इसी के साथ राहुल ने कोरोना से लड़ाई को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। ट्विटर पर एक ग्राफ शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि भारत कितनी खराब स्थिति में है।साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि इतिहास एवं समसामायिक मुद्दों को लेकर लोगों को सच्चाई से रुबरू कराने के लिए वह वीडियो संवाद करेंगे।
उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, 'आज भारतीय समाचार मीडिया के बड़े हिस्से पर फासीवादी हितों ने कब्जा कर लिया है। एक नफरत भरा विमर्श टेलीविजन चैनल, व्हाट्सएप फॉरवर्ड और झूठी खबर द्वारा फैलाया जा रहा है। झूठ का ये विमर्श भारत को खंडित कर रहा है।'
राजस्थान: गहलोत का पलड़ा भारी, पायलट को मनाने प्रियंका की एंट्री, जानिए दिनभर का अपडेट
कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं सच्चाई में रुचि रखने वालों के लिए हमारे समसामायिक मामलों, इतिहास को स्पष्ट और सुलभ बनाना चाहता हूं। कल से वीडियो पर आपके साथ अपने विचार साझा करूंगा।'
I want to make our current affairs, history and crisis clear and accessible for those interested in the truth.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 13, 2020
From tomorrow, I’ll be sharing my thoughts with you on video.
Exclusive: राजस्थान के संकटकाल में संकटमोचक बनकर उभरीं प्रियंका गांधी वाड्रा
इससे पहले, राहुल गांधी ने कोविड-19 संकट के असर एवं इससे निपटने के तरीकों को लेकर अलग अलग क्षेत्रों की हस्तियों के साथ संवाद किया था। इस क्रम में उन्होंने पूर्व अमेरिकी विदेश उप मंत्री निकोलस बर्न्स, उद्योगपति राजीव बजाज, जन स्वास्थ्य पेशेवर आशीष झा और स्वीडिश महामारी विशेषज्ञ जोहान गिसेक, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रघुराम राजन और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अभिजीत बनर्जी से भी बातचीत की थी।