फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi will ask Congress workers on shakti app, Who is the president of Delhi

शक्ति ऐप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछेंगे राहुल गांधी, किसे बनाएं दिल्ली का अध्यक्ष 

Tue, 08 Jan 2019 05:20 PM IST
आसिम खान अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 08 Jan 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will ask Congress workers on shakti app, Who is the president of Delhi

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अजय माकन ने बीते गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले राहुल गांधी दिल्ली जैसे महत्त्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी किसे सौंपते हैं। संभावितों में शीला दीक्षित, जेपी अग्रवाल से लेकर कई युवा नेताओं का नाम चर्चा में चल रहा है। इसी बीच जानकारी मिली है कि राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खुद पूछेंगे कि दिल्ली की कमान किसे सौंपी जाए। इसके लिए पार्टी के शक्ति ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

 
दिल्ली कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी पार्टी के निम्नतम स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करना चाहते हैं। वे कार्यकर्ताओं को यह एहसास भी दिलाना चाहते हैं कि वे पार्टी के शीर्ष निर्णय में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उनकी आवाज खुद कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा सुनी जा रही है। इसी कोशिश के मद्देनजर आज मंगलवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शक्ति ऐप पर फोन करके पूछा जाएगा कि किसे दिल्ली का अध्यक्ष बनाना सही होगा। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने सोमवार को कहा था कि राहुल गांधी दस जनवरी के बाद विदेश जा रहे हैं। और उनके विदेश जाने के पहले ही अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। 
विज्ञापन


अजय माकन के इस्तीफे को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच होने वाले संभावित गठबंधन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि अजय माकन दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के बिल्कुल खिलाफ हैं। पूर्व में उन्होंने कार्यकर्ताओं की एक बैठक कर करोलबाग में इस बात की स्पष्ट घोषणा की थी कि वे खुद और पार्टी कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि इससे पार्टी को दिल्ली की राजनीति में भविष्य में बड़ा नुक्सान हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed