{"_id":"5d1310418ebc3e3cb94f7afa","slug":"rahul-gandhi-wants-to-quit-as-party-president-in-congress-parliamentary-party-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सांसदों की बैठक, राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस सांसदों की बैठक, राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े
Wed, 26 Jun 2019 01:16 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : PTI
संसद भवन में कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बुधवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। ऐसी रिपोर्ट हैं कि राहुल ने कहा है कि वह पार्टी अध्यक्ष पद पर अब नहीं रहना चाहते हैं। वहीं कांग्रेस के 51 सांसदों ने राहुल से इस्तीफा वापस लेने की मांग की थी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
एक सूत्र ने बताया कि कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह पद पर बने रहें क्योंकि उनके अलावा पार्टी के पास नेतृत्व के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा, "लोकसभा चुनाव में हार सामूहिक जिम्मेदारी है। इस महत्वपूर्ण समय में पार्टी को आपके नेतृत्व की जरूरत है।"
Sources: In the Congress Parliamentary party meeting chaired by Sonia Gandhi, Rahul Gandhi was determined not to take back his resignation as the Congress President. (Visuals after the conclusion of the meeting) pic.twitter.com/ia7o9AoxnU
— ANI (@ANI) June 26, 2019
चुनावों में मिली हार के बाद से ही राहुल इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। वह इससे पहले भी कांग्रेस की बैठक में इस्तीफे की बात कह चुके हैं। राहुल ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पद छोड़ने की बात की थी। जिसे कार्यसमिति ने खारिज कर दिया था। बाद में कांग्रेस के नेताओं ने ही राहुल से कहा था कि उनका कोई विकल्प नहीं है।
पार्टी के नेताओं ने उनसे कहा था कि मुश्किल समय में पार्टी को उनके मार्गदर्शन की जरूरत है। इसलिए वह पार्टी अध्यक्ष का पद ना छोड़ें। राहुल ने इस बैठक में कहा था कि उनकी जगह किसी और को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। इस मामले में पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि राहुल गांधी को अधिकार दिया गया है कि वह अपने मुताबिक पार्टी में संगठनात्मक बदलाव कर सकते हैं।
तब से इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि राहुल अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे या किसी दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी जाएगी।
वहीं युवा कांग्रेस के सदस्य और कार्यकर्ता राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लोग राहुल से मांग कर रहे हैं कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें और पार्टी के अध्यक्ष बने रहें।