फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi visit parliamentary constituency Wayanad unveils a statue of Mahatma Gandhi at Gandhi Park

दौरा: तीन दिन की यात्रा पर संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, बोले- महात्मा गांधी की कथनी और करनी में भिन्नता नहीं

Mon, 16 Aug 2021 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 16 Aug 2021 04:42 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीन दिन की यात्रा पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे हैं।  इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और एक पेयजल परियोजना की शुरुआत की। राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी की कथनी और करनी में कोई भिन्नता नहीं थी। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi visit parliamentary constituency Wayanad  unveils a statue of Mahatma Gandhi at Gandhi Park
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड दौरे पर हैं। तीन दिनों तक अपने क्षेत्र का दौरा करेंगे और कई विकासकार्यों की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने मनंतवाडी में गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और एक पेयजल परियोजना का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


प्रतिमा अनावरण के बाद राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी की कथनी और करनी में कोई भिन्नता नहीं थी। वह जो कहते थे, उसे अमल में लाते थे। उन्होंने कहा कि भारत को एक सहिष्णु देश होना चाहिए तो उन्होंने सहिष्णु तरीके से व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, तो उन्होंने महिलाओं का सम्मान किया।
विज्ञापन

 
इसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में राहुल गांधी ने एक पेयजल परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह परियोजना सांसद स्थानीय विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के तहत शुरू की गई है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed