फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi Turns Emotional, Hugs women Lecturer After Listening to Her Woes

महिला लेक्चरर की आपबीती सुनने के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, लगाया गले

Sat, 25 Nov 2017 03:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 25 Nov 2017 03:50 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi Turns Emotional, Hugs women Lecturer After Listening to Her Woes

गुजरात के शिक्षकों के साथ संवाद सत्र में एक अंशकालिक महिला लेक्चरर की आपबीती सुनने के बाद भावुक राहुल गांधी ने उन्हें गले से लगा लिया।

विज्ञापन


गुजरात में पहले चरण के चुनाव से पूर्व राहुल के दो दिवसीय दौरे में रंजना अवस्थी सहित राज्य के लेक्चरर, प्रोफेसर और स्कूल शिक्षकों को इस सत्र में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। 
विज्ञापन


ठाकोरभाई देसाई हॉल में राहुल के भाषण के बाद रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुकी रंजना को सवाल पूछने के लिए माइक दी गई। तो उन्होंने रूंधे गले से कहा कि उनके जैसे पार्टटाइम कई लेक्चरर को गुजरात में मूल अधिकार तक प्राप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 साल की सेवा के बाद भी उनका वेतन महज 12000 रुपये प्रति माह है। इस सेवा में रहते हुए उन्होंने कई बुरे दिन देखे हैं। यहां तक कि उन्हें मातृत्व अवकाश भी नहीं मिलता है। 

उन्होंने राहुल से पूछा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो शिक्षा बिरादरी के लिए उनकी पार्टी की क्या योजना है। उन्होंने राहुल से अपील की कि अंशकालिक शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन सुनिश्चित कराएं। उसके बाद राहुल ने अपना माइक मंच पर रख कर रंजना के पास गए और उन्हें ढांढस बंधाते हुए उन्हें गले से लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed