फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi tour to Karnataka for four days, visit two temples and a dargah

आज से चार दिनों के कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी, दो मंदिरों के साथ एक दरगाह भी जाएंगे

Sat, 10 Feb 2018 04:59 AM IST
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi tour to Karnataka for four days, visit two temples and a dargah
Rahul Gandhi, Karnataka

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के चार दिनों के चुनावी दौरे के दौरान दो मंदिरों के साथ एक दरगाह भी जाएंगे। राहुल गुजरात चुनाव की तरह ही कर्नाटक में भी भाजपा के खिलाफ आक्रामक शैली में दिखेंगे और राफेल समेत भाजपाशासित राज्यों के भ्रष्टाचार पर घेरेंगे। चूंकि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है लिहाजा फोकस अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाना होगा। भाजपा के ध्रुवीकरण के ट्रैप में पार्टी न फंसे इसे ध्यान में रखकर राज्य के नेताअें को अपने एजेंडे में चुनाव लड़ने की सीख भी देंगे। 

विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा में प्रचार के लिए राहुल शनिवार से चार दिनों तक कर्नाटक रहेंगे। राहुल इस दौरान बेल्लारी, कोपल, रायचूर और गुलबर्गा और बिदर आदि जाएंगे। राहुल इस दौरान दो मंदिर सिद्देश्वर मठ के अलावा एक अन्य मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। राहुल गुलबर्गा जिले स्थित हजरत ख्वाजा बंदे नवाज की दरगाह भी जाएंगे। 
विज्ञापन


राहुल कर्नाटक में भी विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग खासकर युवाओं से मिलकर रोजगार, भाजपा और संघ की विचारधार में महिलाओं की उपेक्षा और व्यापारियों से मिलकर जीएसटी की खामियों पर चर्चा करेंगे। पार्टी के रणनीतिकारों की मानें राज्यसभा में जिस तरह रेणुका चौधरी को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जिस तरह रामायण की शूर्पणखा का वीडियो जारी किया था उसे भी राजनीतिक मंच से उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि रेणुका दक्षिण भारत से ही आती हैं लिहाजा इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ा जाएगा। हालांकि रेणुका की ओर से राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस दिए जाने के बाद रिजजू ने आपत्तिजनक वीडियो हटा लिया है। कांग्रेस का फोकस कर्नाटक के आदिवासी क्षेत्रों पर भी है। इसी को ध्यान में रखकर इस इलाके में एक ट्राइबल रैली भी रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed