फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to take charge as Congress president on former PM birth anniversary

राहुल के अध्यक्ष बनने की तारीख फाइनल, पूर्व पीएम के जन्मदिन पर संभालेंगे कांग्रेस की कमान

Sat, 21 Oct 2017 07:38 PM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Oct 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi to take charge as Congress president on former PM birth anniversary
rahul soniya - फोटो : india today
राजनीति में सबकुछ तय होने के बाद भी अनिश्चितता बने रहने की पूरी संभावना होती है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने को लेकर भी इस कहावत से इनकार नहीं किया जा सकता।  
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन 19 नवंबर को वह कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल सकते हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने को लेकर शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर अहम बैठक होनी है। इस बैठक में चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने, नये अध्यक्ष की ताजपोशी तथा विरोधियों की राजनीतिक घेरेबंदी को बेअसर करने का रोड-मैप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी चाहती हैं कि राहुल गांधी अग्रिम भूमिका में आएं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुस्तक के लोकार्पण के बाद भी उन्होंने इस तरह के संकेत दे दिए थे।

इसी केन्द्र में रखकर शनिवार और रविवार (21, 22 अक्टूबर) को उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा अपने रणनीतिकारों से चर्चा करके रुपरेखा तैयार करने का कार्यक्रम रखा है।

इस पूरी रुपरेखा में कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पर्दे के पीछे से प्रियंका गांधी वाड्रा भी काफी अहम भूमिका निभाएंगी।

कांग्रेस कार्य समित की  बैठक 24 को

Rahul Gandhi to take charge as Congress president on former PM birth anniversary
पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, 24 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी)की बैठक होनी है। शनिवार को होने वाली बैठक में कांग्रेस टीम अपने रणनीतिकारों के साथ इसी के एजेंडे पर चर्चा करेंगी।

सीडब्ल्यूसी पार्टी की सर्वोच्च ईकाई है। इसमें 10 चुने और 10 नामांकित सदस्य होते हैं। कांग्रेस पार्टी के संविधान के अनुसार सीडब्ल्यूसी पार्टी के नये अध्यक्ष को चुन सकती है।

वैसे भी पार्टी की सभी राज्य ईकाईयों, युवक कांग्रेस, महिला मोर्चा सभी ने पार्टी अध्यक्ष पर कोई भी फैसला लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है।

इसलिए इसकी संभावना काफी कम है कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए किसी मतदान जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

सीडब्ल्यूसी के बाद
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस चुनाव आयोग से नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह कर सकती है।

पार्टी संविधान के अनुसार छह दिन नामांकन के लिए और एक दिन नाम वापसी के होते हैं। सीडब्ल्यूसी छह दिन की प्रक्रिया को एक दिन कम करके पांच दिन करने का भी आग्रह कर सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के भीतर अभी तक कोई भी चेहरा राहुल गांधी से मुकाबला नहीं करना चाहता। ऐसे में इसकी संभावना अधिक है कि वह निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाएं।

19 नवंबर को संभाल सकते हैं पदभार

Rahul Gandhi to take charge as Congress president on former PM birth anniversary

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला के अनुसार पार्टी ने संगठन में चुनाव प्रक्रिया को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कर रही है।

सुरजेवाला का कहना है कि हम आगे भी पार्टी के संविधान के अनुसार समय पर अपनी जिम्मादारियों को पूरा कर लेंगे। माना यह जा रहा है कि नये अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया के लिए पार्टी के संविधान के अनुसार कम से कम एक सप्ताह (छह दिन) का समय चाहिए।

ऐसे में 31 अक्टूबर तक पार्टी के नये अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया के पूरी होने और नये अध्यक्ष की घोषणा हो जाने का अनुमान है।

लेकिन नये अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने के लिए राहुल गांधी 19 नवंबर तक का समय ले सकते हैं। इसके लिए पार्टी बेंग्लुरू में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

समझा जा रहा है कि बेंग्लुरू में प्लेनरी सेशन होगा और इसमें राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed