फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to be present in Ahmedabad court today in defamation case

राहुल गांधी आज मानहानि मामले में अहमदाबाद कोर्ट में होंगे पेश 

Fri, 12 Jul 2019 03:13 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 12 Jul 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi to be present in Ahmedabad court today in defamation case
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आपराधिक मानहानि के मुकदमे की सुनवाई के लिए आज मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होंगे। उनके खिलाफ यह मामला अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने राहुल की पेशी के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी समन जारी हुआ है। 
विज्ञापन


पिछले साल राहुल और सुरजेवाला ने दावा किया था कि अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक नोटबंदी के पांच दिन के भीतर 745.59 करोड़ रुपये के बंद हो चुके नोट बदलने के घोटाले में शामिल था। इसके बाद यह मुकदमा दायर किया गया था। गृह मंत्री अमित शाह एडीसी बैंक के निदेशकों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के दोनों नेताओं के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूतों को देखते हुए अदालत ने नौ अप्रैल को समन जारी किए थे। शिकायतकर्ताओं ने कहा था कि इन्होंने बैंक के खिलाफ ‘झूठे और मानहानिकारक आरोप’ लगाए हैं। समन देेने से पहले अदालत ने मामले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा-202 के तहत जांच कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed