फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi telangana visit accused brs corruption caste census k kavitha befitting reply

Telangana: 'पूरा नियंत्रण एक परिवार के हाथ', बीआरएस पर बरसे राहुल तो कविता बोलीं- उन्हें गुमराह किया गया

Thu, 19 Oct 2023 01:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 19 Oct 2023 01:21 PM IST
सार

सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने कहा कि 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना में हैं और वह तेलंगाना सरकार पर एक लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं लेकिन उनकी स्क्रिप्ट लिखने वाले ने ही उन्हें गुमराह किया है।

विज्ञापन
rahul gandhi telangana visit accused brs corruption caste census k kavitha befitting reply
जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी तेलंगाना दौरे पर हैं। आज उन्होंने तेलंगाना के भुपालपल्ली इलाके में विजयभेरी यात्रा निकाली। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीआरएस सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने इस दौरान जातीय सर्वे की मांग भी दोहराई और आरोप लगाया कि भाजपा और बीआरएस सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं राहुल गांधी के आरोपों पर बीआरएस की तरफ से उनकी पार्टी की एमएलसी के कविता ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। 
विज्ञापन


'पूरे राज्य का नियंत्रण एक परिवार के पास'
राहुल गांधी ने कहा कि 'जातीय सर्वे देश के लिए एक एक्स-रे की तरह काम करेगा।  जब मैं जातीय सर्वे की बात करता हूं तो ना तो पीएम और ना ही तेलंगाना सीएम इस पर कुछ बोल रहे हैं। तेलंगाना राज्य का पूरा  कंट्रोल एक परिवार के हाथ में है और देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार इसी राज्य में है। भाजपा-बीआरएस और एआईएमआईएम जैसी पार्टियां कांग्रेस पर हमला कर रही हैं।'
विज्ञापन


के कविता ने किया पलटवार
राहुल गांधी के भ्रष्टाचार के आरोपों पर बीआरएस नेता और सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने कहा कि 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना में हैं और वह तेलंगाना सरकार पर एक लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं लेकिन उनकी स्क्रिप्ट लिखने वाले ने ही उन्हें गुमराह किया है। राहुल गांधी को राज्य के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमें पता है कि राज्य कैसे चलाना है। हम प्रति व्यक्ति आय, धान उत्पादन और सिंचाई प्रोजेक्ट्स के मामले में देश में नंबर एक राज्य हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'शीशे के घरों में बैठकर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए'
के कविता ने कांग्रेस की वंशवादी राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि 'प्रियंका गांधी जो कि मोतीलाल नेहरू की परपोती हैं। जवाहर लाल नेहरू की परपोती हैं। इंदिरा गांधी की पोती हैं और राजीव और सोनिया गांधी की बेटी हैं, वह वंशवादी राजनीति के बारे में बात कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने ये सबसे मजेदार बात सुनी। उन्हें शीशे के घरों में बैठकर दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।'


राहुल गांधी को बताया इलेक्शन गांधी
इससे पहले अपने एक बयान में के कविता ने राहुल गांधी को 'इलेक्शन गांधी' बता दिया था। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में चुनाव का माहौल है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां आ रहे हैं लेकिन मैं राहुल गांधी को इलेक्शन गांधी कहना चाहूंगी क्योंकि वे केवल चुनाव के दौरान ही राज्यों का दौरा करते हैं। पूर्व के कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए के कविता ने आरोप लगाया कि करीब 65 साल तक इस क्षेत्र पर शासन करने वाली कांग्रेस लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध कराने में विफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed