फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi targets PM Narendra Modi government over CBI dispute

पीएम पर राहुल का निशाना, 'चौकीदार ही चोर' नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा है

Tue, 20 Nov 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi targets PM Narendra Modi government over CBI dispute
राहुल गांधी - फोटो : Twitter

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई अधिकारी एम के सिन्हा द्वारा उच्चतम न्यायालय में दिए हलफनामे की पृष्ठभूमि में मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा है और लोकतंत्र रो रहा है।

विज्ञापन


गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में सीबीआई के डीआईजी द्वारा एक मंत्री, एनएसए, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।' उन्होंने दावा किया, 'वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली उठा रहा है। अफ़सर थक गए हैं। भरोसे टूट गए हैं। लोकतंत्र रो रहा है।' 
विज्ञापन


कांग्रेस ने सीबीआई के डीआईजी एम के सिन्हा द्वारा उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की स्वतंत्र जांच की सोमवार को मांग की थी और कहा था कि उनसे प्रधानमंत्री कार्यालय और मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने यह भी कहा कि वह संसद में यह मुद्दा उठायेगी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि डीआईजी मनोज कुमार सिन्हा ने अपने हलफनामे में सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच में दखल के कथित प्रयासों को लेकर केंद्रीय मंत्री हरिभाई पारथीभाई चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के वी चौधरी के नाम लिये हैं।


पारथीभाई चौधरी, के वी चौधरी और डोभाल के कार्यालयों की तरफ से फिलहाल कांग्रेस के आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, सोमवार को मंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed