{"_id":"5fd3e01a6c81f149c607ce1b","slug":"rahul-gandhi-targets-government-over-income-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार नहीं चाहती कि किसानों की आय बिहार से बेहतर हो : राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार नहीं चाहती कि किसानों की आय बिहार से बेहतर हो : राहुल
Sat, 12 Dec 2020 02:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह चाहती है कि देश के किसानों की आय कम हो, जितनी बिहार के किसानों की है। गांधी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब का किसान एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करता है, वहीं बिहार के किसानों की आमदनी सबसे कम है।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि किसान चाहता है कि उसकी आमदनी पंजाब के किसानों जितनी हो, लेकिन मोदी सरकार चाहती है कि सभी किसानों की आय बिहार के किसानों जितनी हो।
राहुल गांधी जिस रिपोर्ट का हवाला दे रहे थे, उसके मुताबिक देश का एक औसत किसान परिवार साल में 77,124 रुपये की कमाई करता है, जबकि पंजाब का किसान साल में 2,16,708 रुपये की कमाई करता है।
विज्ञापन
वहीं बिहार के एक किसान परिवार की सालाना आमदनी महज 42,684 रुपये है। गौरतलब है कि कांग्रेस नए कृषि कानूनों पर सरकार के खिलाफ हमलावर है और किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है।
विज्ञापन