फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi target bihar nitish bjp government said state became crime capital gopal khemka murder

Bihar: 'भाजपा-नीतीश ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया', गोपाल खेमका की हत्या पर सरकार पर बरसे राहुल

Sun, 06 Jul 2025 11:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Jul 2025 11:02 AM IST
सार

बिहार के बड़े व्यवसायी गोपाल खेकमा की हत्या के बाद विपक्षी दल राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।  राहुल गांधी ने कहा कि अब वक्त नए बिहार का है। उन्होंने लिखा कि 'हर हत्या, हर लूट, हर गोली - एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का, जहां डर नहीं, तरक्की हो।'

विज्ञापन
rahul gandhi target bihar nitish bjp government said state became crime capital gopal khemka murder
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

पटना में बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार और भाजपा की गठबंधन सरकार ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने गोपाल खेमका की हत्या पर सरकार को निशाने पर लेते हुए बिहार में जंगलराज होने का आरोप लगा दिया था। 
विज्ञापन


राहुल गांधी का नीतीश-भाजपा गठबंधन सरकार पर निशाना
राहुल गांधी ने लिखा कि 'आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां नया नॉर्मल बन चुका है और सरकार पूरी तरह नाकाम। बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती।' राहुल गांधी ने कहा कि अब वक्त नए बिहार का है। उन्होंने लिखा कि 'हर हत्या, हर लूट, हर गोली - एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का, जहां डर नहीं, तरक्की हो। इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।'
विज्ञापन


बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में हुई। गोपाल खेमका पटना के जाने-माने व्यवसायी थे। गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या भी छह वर्ष पूर्व वैशाली के औद्योगिक थाना इलाके में कर दी गई थी। उस समय भी काफी हंगामा हुआ था। पटना के पॉश इलाके में खुलेआम बड़े व्यवसायी की मौत ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर ऐसे समय में जब बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, तो गोपाल खेमका की हत्या ने विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा पकड़ा दिया है, जिससे वे सरकार को घेर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के नामी उद्योगपति की हत्या; 6 साल पहले बेटे और अब गोपाल खेमका को मार डाला

तेजस्वी यादव ने बताया जंगलराज
व्यवसायी वर्ग में गोपाल खेमका का बड़ा रसूख था। उनकी हत्या से बिहार का व्यवसायी वर्ग सदमे में है। गोपाल खेमका की हत्या से बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि 'थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed