PNB फ्रॉड: राहुल बोले- मोटिवेशन के लिए 2 घंटे बोल सकते हैं PM, घोटालों पर साधी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए घोटाले पर सियासी घमासन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एनडीए इसे यूपीए काल का घोटाला बता रही है वहीं यूपीए इसे मानने से साफ इंकार कर रही है। रविवार को राहुल गांधी ने एक बार फिर इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर कटाक्ष किया है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जेटली घोटाले को छुपा रहे हैं।
राहुल ने लिखा- पीएम मोदी दो घंटे तक बच्चों को यह बता सकते हैं कि परीक्षा में कैसे पास हों लेकिन वह 22 हजार करोड़ के घोटाले पर 2 मिनट नहीं बोल सकते। जेटली इसे छुपा रहे हैं। आप दोषी की तरह बर्ताव करना बंद करें। इस मामले पर बोलिए। मोदी ने भारत को लूटा। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने 367 एलओयू की एक लिस्ट जारी करते हुए कहा कि यह सब 2017-18 के दौरान शुरू हुआ था।
राहुल ने नोटबंदी के साथ पीएनबी घोटाले को जोड़ते हुए इसे आश्चर्यजनक बताया और कहा था कि पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए और देश के पैसों को बैंकिंग सिस्टम में भेज दिया। वहीं नीरव मोदी 22,000 करोड़ रुपए बैंक से लेकर देश छोड़कर भाग गया। पीएम बच्चों को यह बता सकते हैं कि परीक्षा में किस तरह लिखें लेकिन यह नहीं बता सकते कि कैसे नीरव मोदी आम आदमी का पैसा छीनकर भाग गया।
PM Modi tells kids how to pass exams for 2 hrs, but won't speak for 2 mins on the 22,000Cr banking scam.
— Office of RG (@OfficeOfRG) February 18, 2018
Mr Jaitley is in hiding.
Stop behaving as if you're guilty! Speak up. #ModiRobsIndia