{"_id":"5eef0cb68ebc3e4324627043","slug":"rahul-gandhi-take-jibe-on-pm-modi-over-ongoing-india-china-dispute-in-ladakh-call-him-surrender-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन विवाद: राहुल का सरकार पर हमला, पीएम को बताया 'सरेंडर मोदी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन विवाद: राहुल का सरकार पर हमला, पीएम को बताया 'सरेंडर मोदी'
Sun, 21 Jun 2020 01:14 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी वास्तव में सरेंडर (आत्मसमर्पण) मोदी हैं। उन्होंने जापान टाइम्स के एक लेख का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत की तुष्टिकरण की नीति चीन को भारत के प्रति आक्रामक रुख अपनाने से रोकने में विफल रही है।
विज्ञापन
लेख में कहा गया है, ‘चीन को खुश करने के बावजूद मोदी को भारतीय क्षेत्र में एक और चीनी अतिक्रमण मिला है। क्या यह उनके दृष्टिकोण को बदलने के लिए पर्याप्त होगा?’ लेख में आगे कहा गया है कि नरेंद्र मोदी इस व्यर्थ उम्मीद में हैं कि चीन को खुश करके वह द्विपक्षीय संबंधों को रीसेट कर सकते हैं और पाकिस्तान के साथ चीन के संबंधों को कमजोर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि राहुल गांधी सीमा विवाद और सैनिकों की शहादत के मुद्दे लगातार पर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। वह लगातार सवाल पूछ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सरकार से पूछा था कि हमारे सैनिक सीमा पर निहत्थे क्यों थे। इसका विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब भी दिया था।
यह भी पढ़ें-क्या सरकार समूची गलवां घाटी पर चीन के दावे को खारिज करेगी: पी चिदंबरम
शनिवार को भी राहुल ने केंद्र सराकर पर गतिरोध को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने पूछा था कि हमारे जवान क्यों मारे गए। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रमण के बाद भारतीय क्षेत्र को आत्मसमर्पित कर दिया। यदि भूमि चीनी थी तो हमारे सैनिक क्यों मारे गए? वे कहां मारे गए?’
शुक्रवार को भी उन्होंने मोदी सरकार पर हमला किया था। उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक के एक बयान से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है कि गलवां घाटी में चीन का हमला पूर्व नियोजित था। सरकार सो रही थी और समस्या से इनकार किया। हमारे शहीद जवानों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।’