{"_id":"5d5fa9e58ebc3e6c437000c3","slug":"rahul-gandhi-stated-that-rajiv-had-instilled-confidence-in-youth-by-18-years-of-voting-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान की आयुसीमा 18 साल कर राजीव ने युवाओं में जगाया था विश्वास: राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मतदान की आयुसीमा 18 साल कर राजीव ने युवाओं में जगाया था विश्वास: राहुल गांधी
Fri, 23 Aug 2019 02:29 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता को याद करते हुए शुक्रवार को कहा कि राजीव गांधी ने मतदान के लिए न्यूनतम आयुसीमा 21 साल से घटाकर 18 साल की थी जिससे देश के युवाओं में विश्वास का भाव बढ़ा था।
विज्ञापन
राजीव की 75वीं जयंती पर राहुल ने अपने पिता की इस उपलब्धि को याद करते हुए ट्वीट किया, मतदान के लिए आयुसीमा 21 साल से घटाकर 18 साल करके राजीव गांधी ने पांच करोड़ों नए मतदाता जोड़े थे। यह भारत के युवाओं में विश्वास का स्पष्ट संदेश था कि आप में भारत को यकीन है। दरअसल, राहुल अपने पिता की प्रधानमंत्री के रूप में उपलब्धियों का इन दिनों ट्विटर के माध्यम से उल्लेख कर रहे हैं।
विज्ञापन
गत 20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वी जयंती थी । इस पूरे सप्ताह कांग्रेस उनकी याद में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है । बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित किया ।
विज्ञापन
By reducing the voting age from 21 to 18, Rajiv Gandhi ji added 5 Cr new voters. This was an unequivocal message of confidence in India’s youth that said - you have come of age & India believes in you 🇮🇳#Rajiv75 pic.twitter.com/2VsvUnFIOv
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 23, 2019