{"_id":"61e40dbd8a03954e513e6299","slug":"rahul-gandhi-slams-modi-government-over-hate-politics-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के निशाने पर केंद्र सरकार: कांग्रेस नेता का भाजपा पर हमला, बोले- नफरत की राजनीति देश के लिए बहुत हानिकारक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल के निशाने पर केंद्र सरकार: कांग्रेस नेता का भाजपा पर हमला, बोले- नफरत की राजनीति देश के लिए बहुत हानिकारक
Sun, 16 Jan 2022 05:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 16 Jan 2022 05:51 PM IST
सार
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि मैं भी यही मानता हूं कि भाजपा की नफरत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है। और ये नफरत ही बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नफरत की राजनीति देश के लिए बहुत हानिकारक है और यह बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि मैं भी यही मानता हूं कि भाजपा की नफरत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है। और ये नफरत ही बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि देशी और विदेशी उद्योग बिना सामाजिक शांति के नहीं चल सकते। रोज अपने आसपास बढ़ती इस नफरत को भाईचारे से हराएंगे- क्या आप मेरे साथ हैं?
विज्ञापन
गांधी ने शनिवार को भी बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के माहौल को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्विटर पोल के लिए लोगों के समक्ष यह सवाल रखा था कि ‘भाजपा सरकार की सबसे बड़ी कमी क्या रही है?’गांधी ने इसके लिए ‘बेरोजगारी, टैक्स वसूली, महंगाई, और नफरत का माहौल’ के तौर पर लोगों को चार विकल्प भी दिए थे।
विज्ञापन
वैवाहिक दुष्कर्म पर अपनी राय रखी
दूसरी ओर, दिल्ली हाई कोर्ट में वैवाहिक दुष्कर्म पर याचिकाओं पर सुनवाई के बीच राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट कर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा कि सहमति हमारे समाज में सबसे कम आंकी गई अवधारणाओं में से एक है। इसे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्रभूमि में रखना होगा। राहुल के मुताबिक, देश में शारीरिक संबंधों में सहमति को उसका उचित महत्व नहीं दिया जाता है, जो कि बहुत जरूरी है।