{"_id":"61ec3ff50354c73d7052c34d","slug":"rahul-gandhi-slammed-bjp-and-cm-yogi-adityanath-raising-employment-issue-in-uttar-pradesh-ahead-of-up-assembly-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: राहुल ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- यूपी में पांच साल में 16 लाख युवा हुए बेरोजगार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Election 2022: राहुल ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- यूपी में पांच साल में 16 लाख युवा हुए बेरोजगार
Sat, 22 Jan 2022 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:03 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन वह नहीं हो पाया। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की संपत्ति पूंजीपतियों के हाथ में दी जा रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी व केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में 880 युवाओं का रोजगार छिन जाता है। पिछले पांच साल के दौरान 16 लाख युवा बेरोजगार हो चुके हैं। वहीं, केंद्र सरकार शुरू से ही लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। ट्वीट की एक सीरीज में उन्होंने यूपीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मौलिक अधिकारों के बिना दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कुछ नहीं है। क्या आप इन अधिकारों के बिना भारत की कल्पना कर सकते हैं?
विज्ञापन
राहुल गांधी ने सरकार पर युवाओं को अवसरों से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन वह नहीं हो पाया, क्यों? क्योंकि भारत की संपत्ति दो-तीन पूंजीपतियों के हाथ में जा रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता लोकतंत्र का दूसरा नाम है। लोगों को सवाल करने और उनका जवाब पाने का अधिकार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार यूपीए सरकार ने लागू किया था। क्या प्रधानमंत्री को इस पर ऐतराज है? और क्यों? यूपीए ने भोजन का अधिकार दिया, ताकि किसी को भूख का सामना न करना पड़े। यूपीए के दिए शिक्षा के अधिकार की बदौलत आज हर बच्चा स्कूल जाता है और अपना व देश का भविष्य उज्ज्वल बना रहा है। यूपीए की सरकार ने भाजपा के विरोध के बावजूद लोगों को रोजगार का अधिकार दिया। इसने देश के लोगों की मदद की, यहां तक कि कोविड-19 जैसे कठिन समय में भी।
विज्ञापन