फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi slam states for making change in labour law say it can become excuse for their harassment

श्रम कानून में बदलाव को लेकर बोले राहुल- ये श्रमिकों के शोषण का बहाना नहीं हो सकता

Mon, 11 May 2020 01:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 11 May 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi slam states for making change in labour law say it can become excuse for their harassment
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

देश में फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगभग डेढ महीने से उद्योग-धंधे ठप पड़े हैं। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई राज्यों ने श्रम कानूनों में कई बड़े बदलाव किए हैं। जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को उनपर निशाना साधा है। उनका कहना है कि ये श्रमिकों के शोषण और उनकी आवाज दबाने का बहाना नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'अनेक राज्यों द्वारा श्रमकानूनों में संशोधन किया जा रहा है। हम कोरोना के खिलाफ मिलकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन यह मानवाधिकारों को रौंदने, असुरक्षित कार्यस्थलों की अनुमति, श्रमिकों के शोषण और उनकी आवाज दबाने का बहाना नहीं हो सकता। इन मूलभूत सिद्धांतों पर कोई समझौता नहीं हो सकता।'
विज्ञापन

 

दरअसल, कई राज्यों ने अपने यहां श्रमिकों के लिए कामकाज के घंटे को आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया है। कांग्रेस के नेता पिछले कई दिनों से श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed