{"_id":"5b69e6ee4f1c1b8d6e8b4a0f","slug":"rahul-gandhi-sitaram-yechury-rajinikanth-and-dmk-demand-for-karunanidhi-burial-at-marina-beach","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल, येचुरी सहित कई नेताओं ने मरीना बीच पर जगह देने का किया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल, येचुरी सहित कई नेताओं ने मरीना बीच पर जगह देने का किया समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
करुणानिधि को मरीना बीच पर दफनाने के लिए जगह के विवाद में राहुल गांधी, सीताराम येचुरी व रजनीकांत सहित अन्य नेताओं ने डीएमके का समर्थन किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि द्रमुक नेता जयललिता की तरह ही मरीना बीच पर जगह पाने के हकदार हैं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि करुणानिधि तमिलनाडु की जनता की आवाज थे। उस आवाज को उचित स्थान मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने मरीना बीच पर जगह देने से इनकार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाकपा नेता डी राजा ने कहा है कि डीएमके की मांग का सम्मानजनक हल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
दिवंगत नेता को मरीना बीच पर जगह देने में किसी तरह की बाधा नहीं खड़ी की जानी चाहिए। दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि अन्ना के स्मारक के पास ही करुणानिधि को स्थान देने के लिए हर संभव प्रयास करे। एमडीएमके और पीएमके ने भी डीएमके की मांग का समर्थन किया है।