फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi share a pic of girl and write this girl did not lose her courage despite the difficult situation Sandhya courage teaches a lot

संध्या का साहस: राहुल गांधी ने साझा किया नाव चलाकर स्कूल जाती लड़की का फोटो, भावुक कर देगा बिटिया का जवाब

Sun, 05 Sep 2021 02:30 PM IST
प्रशांत कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 05 Sep 2021 02:30 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक लड़की की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर उसके साहस और हिम्मत को सराहा है । बाढ़ आने की वजह से लड़की नाव चलाकर स्कूल जाती है। संध्या की तस्वीर वायरल होने के बाद अचानक ही चर्चा में आ गई है। वहीं, संध्या कहती है कि उसके पास स्मार्ट फोन नहीं होने से अभी तक उसने राहुल गांधी का पोस्ट नहीं देख पायी है। 

विज्ञापन
Rahul gandhi share a pic of girl and write this girl did not lose her courage despite the difficult situation Sandhya courage teaches a lot
नाव चलाकर स्कूल जाती छात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुुल गांधी ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें स्कूल ड्रेस में एक लड़की स्कूल जा रही है। राहुल गांधी ने कहा है कि यह बच्ची संध्या बेहद मुश्किल परिस्थिति में भी स्कूल जा रही है। जिस समय प्रशासन ठप पड़ा हुआ है और भविष्य अनिश्चित है, संध्या का साहस बहुत कुछ सिखाता है। राहुल गांधी के द्वारा अपनी तस्वीर शेयर किए जाने के बाद संध्या साहनी अपने दोस्तों के बीच, अपने गांव के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि उनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे अभी तक यह नहीं देख पाई हैं कि राहुल गांधी ने उनके फोटो किस तरह शेयर किया है।
विज्ञापन


अमर उजाला से अपनी परेशानी साझा करते हुए संध्या साहनी ने कहा कि अपने करीबी दोस्तों से उन्हें पता चला है कि राहुल गांधी ने उनकी तस्वीर शेयर की है, इससे वह बहुत खुश है। उनके दोस्त अब उन्हें विशेष सम्मान वाली दृष्टि से देख रहे हैं, लेकिन उन्हें पता है कि सोमवार सुबह उन्हें दोबारा नाव चलाकर स्कूल के लिए जाना है। उन्होंने बताया कि वे इस समय साइंस साइड मैथ्स ग्रुप से 11वीं की पढ़ाई कर रही हैं। वे आगे खूब पढ़ाई करना चाहती हैं। आगे चलकर वे रेलवे की नौकरी करना चाहती है। रेलवे में नौकरी करना उन्हें पसंद है।
विज्ञापन

 


रेलवे में नौकरी करना चाहती है संध्या
संध्या साहनी के पिता दिलीप निषाद भी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए उसे खूब पढ़ाना चाहते हैं। माता-पिता के चार बच्चों में सबसे बड़ी संध्या अपने सपनों को पूरा करने के लिए जो भी करना चाहेगी, वे उसे पूरा करने में अपने स्तर पर हर संभव मदद करेंगे।

संध्या के पिता ने बताया कि उनके गांव दक्षिणी बहरामपुर से बेटी का स्कूल पांच किलोमीटर दूर शहर में है। सामान्य दिनों में कुछ दूर पैदल जाकर ऑटो से स्कूल पहुंचती है, लेकिन बरसात के समय चारों ओर पानी भरा हुआ है। स्कूल आने-जाने का कोई साधन नहीं है, इसलिए बेटी नाव चलाकर स्कूल जाती है। उसका पढ़ाई में इतना मन लगता है कि वह किसी भी मुश्किल के बाद भी स्कूल जाना बंद नहीं करना चाहती है।

सामान्य गरीबों पर दृष्टि
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा इस बेटी का फोटो शेयर करना बताता है कि वे गरीबों के लिए कितने संवेदनशील हैं। वे सामान्य गरीब परिवारों, महिलाओं, बेटियों और छात्रों की परेशानियों पर न केवल दृष्टि रखते हैं, बल्कि उसको दूर करने के लिए सकारात्मक विचार भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed