फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Seventh Day Of Bharat Jodo Yatra Thiruvananthapuram

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत, तिरुवनंतपुरम के कन्यापुरम में उमड़ी भीड़

Tue, 13 Sep 2022 08:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Sep 2022 08:12 AM IST
सार

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। राहुल के साथ आम लोग भी इस पद यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Seventh Day Of Bharat Jodo Yatra Thiruvananthapuram
भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत आज तिरुवनंतपुरम के  कन्यापुरम से की है। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। इस पदयात्रा की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस तस्वीर में राहुल अपने नेताओं के अलावा आम लोगों के साथ भी चलते दिख रहे हैं।  'यात्रियों' को सादगीपूर्ण तरीके से रहने के लिए कहा गया है।  मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को केरल पहुंची थी। यह यात्रा 19 दिनों में राज्य के सात जिलों से होते हुई एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी। बता दें कि राहुल गांधी के साथ तीन तरह के यात्री पदयात्रा कर रहे हैं। करीब 120 भारत यात्री हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। साथ ही जिस राज्य से यात्रा गुजर रही है, उस प्रदेश के 100 प्रदेश यात्री साथ चलेंगे। ऐसे में केरल में प्रवेश करने के साथ तमिलनाडु के 100 प्रदेश यात्रियों की जगह केरल के प्रदेश यात्रियों ने ली है।

विज्ञापन


 150 दिनों तक कंटेनर में सोने वाले हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी अगले 150 दिनों तक कंटेनर में सोने वाले हैं। कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और एयर-कंडीशनर भी लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में तापमान और वातावरण में अंतर होगा। स्थान परिवर्तन के साथ भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए व्यवस्था की गई है। लगभग 60 ऐसे कंटेनर तैयार किए गए हैं जहां एक गांव स्थापित किया गया है। रात्रि विश्राम के लिए कंटेनर को गांव के आकार में प्रतिदिन नई जगह पर खड़ा किया जाएगा। राहुल गांधी के साथ रहने वाले पूर्णकालिक यात्री एक साथ भोजन करेंगे। सूत्रों ने आगे कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा यात्रा को आम लोगों से जुड़ने का जरिया मानते हैं। इसलिए वह इस पूरी यात्रा को चकाचौंध और ग्लैमर से दूर एक सरल तरीके से पूरा करना चाहते हैं। राहुल गांधी इसे एक यात्रा कहते हैं लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे 2024 की तैयारी मानते हैं।
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरेंगे
इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरकर  3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और  विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed