{"_id":"63b3774e6cea3027c27bd007","slug":"rahul-gandhi-seen-with-kamal-hasan-says-china-is-threatening-to-change-our-borders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हासन के साथ दिखे राहुल गांधी, कहा- हमारी सीमाएं बदलने की धमकी दे रहा चीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमल हासन के साथ दिखे राहुल गांधी, कहा- हमारी सीमाएं बदलने की धमकी दे रहा चीन
Tue, 03 Jan 2023 06:01 AM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:01 AM IST
सार
राहुल ने कहा 21वीं सदी में देश की सुरक्षा एक समग्र विषय है। इसके लिए हमें वैश्विक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए लेकिन सरकार ने पूरी तरह गलत अनुमान लगाए।
विज्ञापन
राहुल गांधी (file photo)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि चीन भारत की सीमाएं बदलने की धमकी दे रहा है। वह सीमा पर भारतीय क्षेत्र में आ बैठा क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर है, विजन न होने से भ्रम पनप रहे हैं, नागरिकों में आपसी नफरत, गुस्सा और सौहार्द की कमी उसे नजर आ रही है। राहुल गांधी के अनुसार चीन हमारे प्रति वही सिद्धांत व नजरिया अपना रहा है जो रूस का यूक्रेन के लिए था।
विज्ञापन
फिल्म कलाकार कमल हासन के साथ एक वार्ता में राहुल गांधी ने कहा, ‘रूस ने यूक्रेन को आगाह किया था कि वह पश्चिम से संबंध न बढ़ाए, वरना उसका भूगोल बदल देंगे। आज भारत से चीन कह रहा है कि जो भी कर रहे हो सावधानी से करो, क्योंकि हम तुम्हारा भूगोल बदल देंगे, लद्दाख में घुसेंगे, अरुणाचल में घुसेंगे। मुझे नजर आता है कि चीन ऐसा करने के लिए माहौल भी बना रहा है।’ राहुल ने यह वार्ता यूट्यूब पर शेयर की और ट्विटर पर इसका लिंक पोस्ट किया।
विज्ञापन
राहुल ने कहा 21वीं सदी में देश की सुरक्षा एक समग्र विषय है। इसके लिए हमें वैश्विक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए लेकिन सरकार ने पूरी तरह गलत अनुमान लगाए। आज संघर्ष की परिभाषा बदल चुकी है। केवल सीमा पर ही नहीं, हर जगह संघर्ष होते हैं। अंदरूनी एकजुटता सबसे अहम है। इसके लिए देश में सौहार्द होना चाहिए। लोग आपस में लड़ें नहीं, शांति रहे और देश के पास विजन हो। युद्ध लड़ने के बजाय वह दर्जा हासिल करना चाहिए जहां हम पर कोई हमला न कर पाए।
विज्ञापन
प्रेस से न सही, विपक्ष से तो बात करे सरकार
राहुल ने कहा कई राजनीतिक दल सरकार से कई बार इस बारे में बात करने को कह चुके हैं। सरकार चाहे तो प्रेस से बात न करे, लेकिन विपक्ष से तो करे। विपक्षी दल इन चीजों को समझते हैं, शायद सरकार की मदद भी कर पाएं, सलाह दे पाएं, कोई उपाय सुझा सकें। लेकिन सरकार तो हमारी बात सुनना भी नहीं चाहती। वह सोचती है कि उसे ही सब पता है।
पश्चिम नहीं, भारत करेगा चीन का मुकाबला
चीन से मुकाबला करने में पश्चिमी देशों को नाकाबिल बताते हुए राहुल ने कहा कि वे अर्थव्यवस्था और बड़े स्तर पर उत्पादन की दृष्टि से चीन के सामने नहीं टिकते। चीन का मुकाबला भारत कर सकता है। हमारे पास लोग हैं, बड़ी युवा आबादी है, शिक्षा है। पश्चिम के लोग आरामपरस्त जीवन जीते हैं, तो हम संघर्ष और मुश्किलों भरा। हम चीन की तरह विश्व के प्रमुख उत्पादक बन सकते हैं। बेशक पश्चिमी देशों की उच्च स्तरीय तकनीक में भूमिका है, इसमें वे वैश्विक प्रभाव रखते हैं, यहां हमें उन्हें चुनौती नहीं देनी चाहिए।