{"_id":"5c4c4a09bdec224db8525ef3","slug":"rahul-gandhi-seated-in-first-line-in-republic-day-2019-celevration-on-rajpath-with-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली कतार में मिली राहुल गांधी को जगह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से गुफ्तगू करते नजर आए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहली कतार में मिली राहुल गांधी को जगह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से गुफ्तगू करते नजर आए
Sat, 26 Jan 2019 05:22 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 26 Jan 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी पहली कतार में नितिन गडकरी के साथ बैठे नजर आए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पहली कतार में बैठे नजर आए। पिछले साल गणंतत्र दिवस के मौके पर राहुल गांधी की सीट को लेकर विवाद हो गया था। उन्हें काफी पीछे की कतार में सीट दी गई थी। इस बार वह पहली पंक्ति में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठे थे। वह उनसे गुफ्तगू करते भी देखे गए।
विज्ञापन
इस साल गांधी को जहां अगली पंक्ति की सीट दी गई, वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को दूसरी पंक्ति की सीट मिली। पिछले साल इन दोनों नेताओं को छठी पंक्ति की सीट दी गई थी। पिछले साल सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त हुए थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी की सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर तुच्छ राजनीति करने और परंपरा को खत्म करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष हमेशा ही गणतंत्र दिवस परेड समारोह में राजपथ पर अगली पंक्ति में बैठते हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी देशवासियों को बधाई दी। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी ट्विटर पर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी।