राहुल गांधी का आरोप: भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही 'शून्य टीका नीति'
राहुल गांधी हाल के दिनों में सरकार की टीकाकरण नीति को लेकर उस पर लगातार हमले कर रहे हैं। दूसरी तरफ, भाजपा ने उन पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ‘शून्य टीका नीति’ भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है। उन्होंने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में बेरोजगारी बढ़ने संबंधी खबर को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर दावा किया, ‘मोदी सरकार की शून्य टीका नीति (जीरो वैक्सीन पॉलिसी) भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है। दु:खद सच।’ बेरोजगारी दर के दहाई के आंकड़े में पहुंचने संबंधी एक खबर को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ‘एक व्यक्ति और उसका अहंकार है, एक वायरस और उसके कई स्वरूप हैं।’
मोदी सरकार की ज़ीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में ख़ंजर का काम कर रही है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 31, 2021
दुखद सच।