फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says PM Narendra Modi focused on building his own image

राहुल का प्रधानमंत्री पर हमला, कहा- मोदी सिर्फ अपनी छवि बनाने में जुटे हैं

Thu, 23 Jul 2020 10:54 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 23 Jul 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says PM Narendra Modi focused on building his own image
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी वीडियो सीरीज 'सत्य का सफर: राहुल गांधी के साथ' के जरिए सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। इस सीरीज की तीसरी कड़ी आज जारी की गई है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी इस वीडियो में चीन से निपटने के बारे में बता रहे हैं। राहुल ने कहा कि अगर आप उनसे निपटने के लिए मजबूत स्थिति में हैं, तभी आप काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आप उनसे वो हासिल कर पाएंगे, जो आपको चाहिए और यह सचमुच में किया जा सकता है, लेकिन अगर चीन ने कमजोरी पकड़ ली, तो फिर ये गड़बड़ है। 
विज्ञापन



कांग्रेस नेता ने कहा कि सबसे पहली बात यह है कि आप बिना किसी दृष्टिकोण के चीन से निपट नहीं सकते हैं।  मैं केवल राष्ट्रीय दृष्टिकोण की बात नहीं कर रहा हूं, मेरा मतलब अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि बेल्ट एंड रोड, यह धरती की प्रकृति को बदलने का प्रयास है। भारत को वैश्विक दृष्टिकोण अपनाना ही होगा। भारत को अब 'विचार' बनाना होगा, जो 'वैश्विक विचार' हो। दरअसल, बड़े स्तर पर सोचने से ही भारत की रक्षा की जा सकती है। 


राहुल गांधी ने कहा कि मैं चिंतित हूं, क्योंकि एक बड़े अवसर को गंवाया जा रहा है, क्योंकि हम दूर की नहीं सोच रहे हैं और हम आंतरिक संतुलन को बिगाड़ रहे हैं। हम आपस में लड़ रहे हैं। राजनीति में देख लीजिए, पूरे दिन भारतीय आपस में लड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मेरे प्रतिद्वंदी हैं और मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उनसे सवाल पूछूं और दबाव डालूं, ताकि वो काम करें। मैं आपको दावे से कह सकता हूं कि दृष्टिकोण नहीं है, इसलिए ही चीन हमारी जमीन पर घुसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed