राहुल का प्रधानमंत्री पर हमला, कहा- मोदी सिर्फ अपनी छवि बनाने में जुटे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी वीडियो सीरीज 'सत्य का सफर: राहुल गांधी के साथ' के जरिए सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। इस सीरीज की तीसरी कड़ी आज जारी की गई है।
राहुल गांधी इस वीडियो में चीन से निपटने के बारे में बता रहे हैं। राहुल ने कहा कि अगर आप उनसे निपटने के लिए मजबूत स्थिति में हैं, तभी आप काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आप उनसे वो हासिल कर पाएंगे, जो आपको चाहिए और यह सचमुच में किया जा सकता है, लेकिन अगर चीन ने कमजोरी पकड़ ली, तो फिर ये गड़बड़ है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सबसे पहली बात यह है कि आप बिना किसी दृष्टिकोण के चीन से निपट नहीं सकते हैं। मैं केवल राष्ट्रीय दृष्टिकोण की बात नहीं कर रहा हूं, मेरा मतलब अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से है।
PM is 100% focused on building his own image. India’s captured institutions are all busy doing this task.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2020
One man’s image is not a substitute for a national vision. pic.twitter.com/8L1KSzXpiJ
उन्होंने कहा कि बेल्ट एंड रोड, यह धरती की प्रकृति को बदलने का प्रयास है। भारत को वैश्विक दृष्टिकोण अपनाना ही होगा। भारत को अब 'विचार' बनाना होगा, जो 'वैश्विक विचार' हो। दरअसल, बड़े स्तर पर सोचने से ही भारत की रक्षा की जा सकती है।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं चिंतित हूं, क्योंकि एक बड़े अवसर को गंवाया जा रहा है, क्योंकि हम दूर की नहीं सोच रहे हैं और हम आंतरिक संतुलन को बिगाड़ रहे हैं। हम आपस में लड़ रहे हैं। राजनीति में देख लीजिए, पूरे दिन भारतीय आपस में लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मेरे प्रतिद्वंदी हैं और मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उनसे सवाल पूछूं और दबाव डालूं, ताकि वो काम करें। मैं आपको दावे से कह सकता हूं कि दृष्टिकोण नहीं है, इसलिए ही चीन हमारी जमीन पर घुसा हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.