फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Says, NDA is No Data Available govt with no accountability

Rahul Gandhi : राहुल गांधी बोले- NDA 'नो डाटा अवेलेबल' सरकार, जिसकी कोई जवाबदेही नहीं

Sat, 23 Jul 2022 03:17 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 23 Jul 2022 03:17 PM IST
सार

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि  नो डाटा अवेलेबल (एनडीए) सरकार आपको विश्वास दिलाना चाहती है कि ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Says, NDA is No Data Available govt with no accountability
राहुल गांधी। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एनडीए सरकार को 'नो डाटा अवेलेबल' सरकार करार दिया है। राहुल ने कहा कि यह ऐसी सरकार है जो कोई जवाब नहीं देती है और इसकी कोई जवाबदेही नहीं है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि  नो डाटा अवेलेबल (एनडीए) सरकार आपको विश्वास दिलाना चाहती है कि ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा। कोई किसान विरोध प्रदर्शन में नहीं मरा। कोई प्रवासी नहीं मरा। राहुल ने कहा कि 'कोई डाटा नहीं, कोई जवाब नहीं, कोई जवाबदेही नहीं'।

विज्ञापन


रुपये की कीमत गिरने पर भी राहुल ने मोदी सरकार पर बोला था हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में राहुल ने पीएम मोदी के पुराने भाषणों की याद दिलाई थी। राहुल ने लिखा कि देश निराशा की गर्त में डूबा है, ये आपके ही शब्द हैं ना, प्रधानमंत्री जी? उस वक्त आप जितना शोर मचाते थे, आज रूपए की कीमत तेज़ी से गिरती देखकर उतने ही 'मौन' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed