फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says MGNREGA like scheme for cities and justice should be implemented across the country

राहुल गांधी का रोजगार 'मंत्र', कहा- शहरों के लिए मनरेगा जैसी योजना और पूरे देश में ‘न्याय’ लागू किया जाए

Tue, 11 Aug 2020 12:12 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Aug 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says MGNREGA like scheme for cities and justice should be implemented across the country
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर लगातार ट्वीट के जरिए हमला कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी बीच राहुल ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा समय में शहरों में बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों की मदद के मकसद से ‘मनरेगा’ जैसी योजना और पूरे देश में गरीबों के लिए ‘न्याय’ लागू करने की जरूरत है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव के समय राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) का वादा किया था, और कहा था कि सत्ता में आने पर वह पांच करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72-72 हजार रुपये देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि ‘‘शहर में बेरोजगारी की मार से पीड़ितों के लिए मनरेगा जैसी योजना और देशभर के गरीब वर्ग के लिए न्याय लागू करना आवश्यक हैं। ये अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा।’’ राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि ‘‘क्या सूट-बूट-लूट की सरकार गरीबों का दर्द समझ पाएगी?’’


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed