फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says I am shocked by the devastation caused by Cyclone Amphan, Congress workers help them

राहुल गांधी बोले- ‘अम्फान’ से हुई तबाही से स्तब्ध हूं, प्रभावितों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता

Fri, 22 May 2020 12:04 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 22 May 2020 12:04 PM IST
सार

  • अम्फान से हुए नुकसान पर राहुल गांधी ने दुख प्रकट किया
  • पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की मदद करने को कहा
  • तूफान से हुई भीषण तबाही के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं: राहुल 

विज्ञापन
Rahul Gandhi says I am shocked by the devastation caused by Cyclone Amphan, Congress workers help them
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात ‘अम्फान’ से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करें।

विज्ञापन


उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तूफान से हुई भीषण तबाही के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करें। मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


चक्रवात ‘अम्फान’ गुरुवार को कमजोर पड़ गया, हालांकि इससे एक दिन पहले इसने पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई जहां इसके चलते 80 लोगों की मौत हो गई और दो जिले ‘पूरी तरह तबाह’ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए हैं, कई पुल नष्ट हो गए हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कोलकाता और राज्य के कई अन्य हिस्सों में तबाही के निशान स्पष्ट देखे जा सकते हैं। इस चक्रवात से ओडिशा के कई इलाकों में भी काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed