फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says, Before 2014, the word lynching was practically unheard of, Thanks pm Narendra modi

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले- 2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था, धन्यवाद पीएम मोदी जी

Tue, 21 Dec 2021 05:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Dec 2021 05:38 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में हो रही लिंचिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। हाल में पंजाब में मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बाद से सियासत एक बार फिर से गरम हो गई है।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi says, Before 2014, the word lynching was practically unheard of, Thanks pm Narendra modi
राहुल गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने इस बार देश में हो रही लिंचिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि साल 2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था। इसके लिए आपको धन्यवाद पीएम मोदी। दरअसल, हाल में पंजाब में मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बाद से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने सामने हैं।

विज्ञापन


पंजाब में मॉब लिंचिंग में दो लोगों की हत्या
पंजाब में सोमवार को धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में दूसरी हत्या का मामला सामने आया था। कपूरथला में लोगों की भीड़ ने निशान साहिब की बेअदबी का आरोप लगाते हुए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना तब हुई जब पुलिस आरोपी को हिरासत में थाने ले जा रही थी। वहीं इससे पहले शनिवार शाम को अमृतसर में बेअदबी के आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होती है मॉब लिंचिंग?
किसी ऐसी भीड़ द्वारा धार्मिक, रंगभेद, जाति, लिंग, जन्मस्थान, भाषा सहित कई ऐसे ही आधार पर किसी की हत्या का कारण बन जाए, उसे मॉब लिंचिंग कहा जाता है।

पत्रकार के सवाल पर भड़के राहुल 
वहीं, सोमवार को जब एक पत्रकार ने उनसे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चलने देने के लिए विपक्ष को दोषी ठहराने वाले सरकार के बयान के बारे में सवाल किया, तो राहुल गांधी इस सवाल पर चिढ़ गए। उन्होंने पत्रकार से उल्टा सवाल पूछा, "आप सरकार के लिए काम करते हैं?" 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed