राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले- 2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था, धन्यवाद पीएम मोदी जी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में हो रही लिंचिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। हाल में पंजाब में मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बाद से सियासत एक बार फिर से गरम हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने इस बार देश में हो रही लिंचिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि साल 2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था। इसके लिए आपको धन्यवाद पीएम मोदी। दरअसल, हाल में पंजाब में मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बाद से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने सामने हैं।
पंजाब में मॉब लिंचिंग में दो लोगों की हत्या
पंजाब में सोमवार को धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में दूसरी हत्या का मामला सामने आया था। कपूरथला में लोगों की भीड़ ने निशान साहिब की बेअदबी का आरोप लगाते हुए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना तब हुई जब पुलिस आरोपी को हिरासत में थाने ले जा रही थी। वहीं इससे पहले शनिवार शाम को अमृतसर में बेअदबी के आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
क्या होती है मॉब लिंचिंग?
किसी ऐसी भीड़ द्वारा धार्मिक, रंगभेद, जाति, लिंग, जन्मस्थान, भाषा सहित कई ऐसे ही आधार पर किसी की हत्या का कारण बन जाए, उसे मॉब लिंचिंग कहा जाता है।
पत्रकार के सवाल पर भड़के राहुल
वहीं, सोमवार को जब एक पत्रकार ने उनसे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चलने देने के लिए विपक्ष को दोषी ठहराने वाले सरकार के बयान के बारे में सवाल किया, तो राहुल गांधी इस सवाल पर चिढ़ गए। उन्होंने पत्रकार से उल्टा सवाल पूछा, "आप सरकार के लिए काम करते हैं?"
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi responds when asked about the Opposition's uproar in the Parliament. pic.twitter.com/bpnRpDcmLY
— ANI (@ANI) December 20, 2021