फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said Will protect Constitution that gives Bahujans their rights

Rahul Gandhi: राहुल ने दलित परिवार के साथ बनाया खाना, वीडियो साझा कर बोले- हम उस संविधान की रक्षा करेंगे, जो..

Mon, 07 Oct 2024 01:46 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 07 Oct 2024 01:46 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस उस संविधान की रक्षा करेगी, जो बहुजनों को उनका अधिकार देता है। साथ ही कहा कि मगर समाज में सभी का सच्चा समावेश और बराबरी तभी संभव होगी, जब हर भारतीय अपने दिलों में भाईचारे की भावना के साथ कोशिश करेगा।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi said Will protect Constitution that gives Bahujans their rights
राहुल गांधी ने दलित परिवार से सीखा खाना बनाना - फोटो : एक्स/राहुल गांधी

विस्तार

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो साझा किया। इसमें वह दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले अजय तुकाराम सनाडे और उनकी पत्नी अंजना तुकाराम सनाडे के साथ भोजन बनाते हुए दिखे। उन्हें दंपती के साथ पारंपरिक व्यंजन बनाते और 'दलित व्यंजनों' के बारे में अधिक सीखते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


गांधी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस उस संविधान की रक्षा करेगी, जो बहुजनों को उनका अधिकार देता है। साथ ही कहा कि मगर समाज में सभी का सच्चा समावेश और बराबरी तभी संभव होगी, जब हर भारतीय अपने दिलों में भाईचारे की भावना के साथ कोशिश करेगा।

विज्ञापन


आज बहुत कम लोग जानते हैं...
कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। जैसा शाहू पटोले जी ने कहा कि दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता। वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनाडे और अंजना तुकाराम सनाडे के साथ एक दोपहर बिताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या कुछ बनाया कांग्रेस सांसद ने?
विपक्ष के नेता ने आगे कहा, 'उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर रसोई में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर चने के साग की सब्जी 'हरभऱ्याची भाजी' और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई। पटोले जी और सनदे परिवार के जाति और भेदभाव के निजी अनुभवों पर बात करते हुए, हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के दस्तीकरण के महत्व पर चर्चा की।'


'संविधान की रक्षा हम करेंगे'
उन्होंने यह भी कहा, 'बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है, और उस संविधान की रक्षा हम करेंगे। लेकिन समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे।'



वीडियो में राहुल रसोई में मदद करते और फिर परिवार के साथ घर पर खाना खाते नजर आ रहे हैं। शाहू पटोले ने राहुल गांधी को बताया कि उन्होंने मराठी में एक किताब लिखी है और अब दलितों द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों को उजागर करने के लिए उसका अंग्रेजी में अनुवाद 'दलित किचन ऑफ मराठवाड़ा' किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed