फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said two engineers death by Porsche car in Pune PM Narendra Modi two india justice depends money

Pune Accident: राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर हमला, बोले- मोदी के दो भारत में न्याय भी धन पर निर्भर

Wed, 22 May 2024 01:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 01:11 AM IST
सार

पुणे में पोर्श कार से कुचलकर दो इंजीनियरों की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, नरेंद्र मोदी दो भारत बना रहे हैं, जहां न्याय भी धन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि बस-ट्रक ड्राइवर द्वारा गलती से टक्कर मारने पर उन्हें 10 साल की जेल होती है और दो लोगों को कार से कुचलकर मारने वाले नशे में धुत अमीर लड़के को निबंध लिखवाकर छोड़ दिया जाता है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said two engineers death by Porsche car in Pune PM Narendra Modi two india justice depends money
राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे में पोर्श कार से दो इंजीनियरों को कुचलकर मारने के बाद अमीर किशोर को जमानत मिलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अमीर-गरीब का भारत बनाने का आरोप लगाया। जहां पर न्याय भी धन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि अमीर-गरीब दोनों को न्याय मिलना चाहिए। न्याय सबके लिए समान होना चाहिए। इसलिए हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, नरेंद्र मोदी दो भारत बना रहे हैं, जहां न्याय भी धन पर निर्भर है। वहीं, उन्होंने एक वीडियो बयान भी साझा किया, जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई बस ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर, ओला या उबर ड्राइवर गलती से किसी को टक्कर मार देता है और उसकी मौत हो जाती है तो उन्हें 10 साल की जेल होती है। वहीं, अगर अमीर परिवार का 16-17 वर्षीय लड़का नशे में धुत होकर पोर्श कार से कुचलकर दो लोगों की हत्या कर देता है और उसे निबंध लिखवाकर छोड़ दिया जाता है।  

विज्ञापन

महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए 
राहुल गांधी ने पूछा कि आप बस-ट्रक ड्राइवर और उबर या ऑटो चालक को निबंध लिखवाकर क्यों नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए। वहीं, पुणे पुलिस प्रमुख ने कहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणी नगर इलाके में हुई सड़क दुर्घटना  
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में रविवार तड़के एक पोर्श कार ने मोटरसाइकिल सवार दो आईटी इंजीनियरों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। कार को रियल एस्टेट डेवलपर का 17 वर्षीय बेटा नशे में धुत होकर चला रहा था। दोनों मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी 24 वर्षीय अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई। अश्विनी जबलपुर और अनीश उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के रहने वाले थे।  

किशोर के पिता और होटल के तीन अधिकारी गिरफ्तार 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़के के पिता को हिरासत में लिया है। वहीं, किशोर को शराब परोसने के आरोप में दो होटलों के तीन अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed