फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said through Pegasus spyware center hurt soul of democracy

राहुल गांधी ने कहा: पेगासस से केंद्र ने लोकतंत्र की आत्मा पर चोट की, अब चर्चा से भाग रही

Thu, 29 Jul 2021 04:16 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 29 Jul 2021 04:16 AM IST
सार

  • पेगासस पर विपक्ष एकजुट, राहुल बैठक में पहुंचे टीएमसी सांसद रहे दूर

विज्ञापन
Rahul Gandhi said through Pegasus spyware center hurt soul of democracy
संसद परिसर में बैठक के बाद विपक्षी सांसदों के साथ प्रेस वार्ता करते राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

पेगासस जासूसी मामले में संसद के दोनों सदनों में चर्चा और सरकार के जवाब को लेकर 14 विपक्षी दल एक साथ आ गए हैं। राहुल गांधी ने कहा, केंद्र ने पेगासस का इस्तेमाल कर लोकतंत्र की आत्मा पर चोट की है। अब संसद में चर्चा से भाग रही है। उन्होंने सरकार से जानना चाहा है कि पेगासस के माध्यम से देश के लोगों की जासूसी हुई है कि नहीं।

विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कमरे में बुधवार सुबह दोनों सदनों के विपक्षी दलों के नेता जुटे और सरकार को सदन के अंदर घेरने की संयुक्त रणनीति बनी। बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा, संसद में गतिरोध के लिए विपक्ष दोषी नहीं है।
विज्ञापन


विपक्ष पेगासस जासूसी पर चर्चा चाहते हैं हमारा सिर्फ एक सवाल है क्या हिंदुस्तान की सरकार ने पेगासस को खरीदा है और अपने लोगों पर पेगासस हथियार का इस्तेमाल किया है कि नहीं। हम सिर्फ हां या ना में उत्तर जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा, इस हथियार को आतंकवादियों और देशद्रोहियों के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहिए था। सरकार ने लोकतंत्र के खिलाफ काम किया है जो राष्ट्रीयता का मामला है। ये किसी की निजता का नहीं राष्ट्र विरोधी काम है। सरकार ने देश की आत्मा पर चोट मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा, मैं युवाओं और हिंदुस्तान के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपके फोन के अंदर नरेंद्र मोदी ने हथियार डाला है। मेरे खिलाफ उस हथियार का प्रयोग किया गया। सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ उस हथियार का प्रयोग किया गया। बाकी नेताओं के खिलाफ, प्रेस के लोगों के खिलाफ इस हथियार का इस्तेमाल हुआ है। तो फिर क्या कारण है कि इस पर सदन के अंदर बात नहीं हो रही है।


बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। कांग्रेस के अलावा  डीएमके, एनसीपी, शिवसेना, राजद, सपा, सीपीआईएम, सीपीआई, नेशनल कांफ्रेंस, आप, आईयूएमएल, आरएसपी, केसीएम, वीसीके के सांसद मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed